संस्कृत कन्या विद्यालय को जगह दी तो जम ही गए, रशीदिया सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थी परेशान

Updated on 03-11-2023 12:08 PM
भोपाल। राजधानी में एक स्कूल भवन को लेकर संस्कृत कन्या विद्यालय और प्रदेश के पहले सीएम राइज स्कूल में जंग छिड़ गई है। अब इस जंग में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान और स्कूल शिक्षा विभाग भी शामिल हो गए हैं। दरअसल, स्मार्ट सिटी विकसित करने के लिए राजधानी के टीटी नगर स्थित संस्कृत कन्या विद्यालय को जहांगीराबाद स्थित रशीदिया सीएम राइज स्कूल के भवन में कुछ दिनों के लिए स्थानांतरित किया गया था। अब महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान की ओर से संचालित विद्यालय और प्रदेश के पहले सीएम राइज स्कूल में भवन को लेकर जंग छिड़ गई है। संस्कृत विद्यालय को यहां के छात्रावास वाले हिस्से में कुछ दिनों के लिए जगह दी गई थी, लेकिन अब स्कूल हटने को तैयार नहीं है। रशीदिया स्कूल के इस भवन में लगने वाला बालक छात्रावास अभी पांच किमी दूर संचालित हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में देरी हो रही है, क्योंकि यहां आवागमन का कोई साधन नहीं है।

छात्रावास को करना पड़ा शिफ्ट

दशहरा मैदान स्थित चंद्रशेखर स्कूल में छात्रावास शिफ्ट करने के दौरान बताया गया था कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन वाहन से स्कूल पहुंचाया जाएगा और फिर वापस छात्रावास छोड़ा जाएगा, लेकिन अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। बता दें कि प्रदेश के इस पहले सीएम राइज स्कूल को माडल के रूप में तैयार किया गया है। यहां पर छात्रावास होने के कारण प्रदेश भर से विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, लेकिन अब वे परेशान हो रहे हैं। अब स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी असमंजस में हैं कि किस विद्यालय को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए।

रशीदिया स्कूल में हैं 1100 विद्यार्थी

रशीदिया स्कूल को माडल के रूप में विकसित किया गया है। स्कूल भवन तीन साल पहले तैयार किया गया था। इसके उद्घाटन के समय स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बड़े-बड़े दावे किए गए थे। यही नहीं, स्कूल का देशभर में प्रचार भी किया गया। इसमें नर्सरी से 12वीं तक में करीब 1100 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस स्कूल में अधिक संख्या में आवेदन आने के कारण लाटरी निकालकर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। अब इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात की जा रही है।

रशीदिया के बदले दीपशिखा स्कूल जा रहे हैं विद्यार्थी

रशीदिया स्कूल के 75 विद्यार्थी बालक छात्रावास में रह रहे हैं, लेकिन आवागमन का साधन नहीं होने के कारण वे डेढ़ माह से स्कूल नहीं आ रहे हैं। अब इन विद्यार्थियों को रशीदिया के बदले छात्रावास के समीप दीपशिखा स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा जा रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि वे सीएम राइज स्कूल में पढ़ने आए थे, लेकिन दीपशिखा में पढ़ने जा रहे हैं।

सीएम राइज स्कूल का नहीं हो पा रहा विस्तार

संस्कृत कन्या विद्यालय छठवीं से 12वीं तक संचालित होता है। यहां 300 छात्राओं के लिए छात्रावास है। सीएम राइज स्कूल भवन का विस्तार होने के कारण संस्कृत विद्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना था, लेकिन अब तक दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं होने के कारण भवन का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है।

रशीदिया स्कूल को दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। छात्रावास के विद्यार्थियों के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

- डीएस कुशवाहा, अपर संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय

मुख्यमंत्री की घोषणा है कि संस्कृत कन्या विद्यालय यहीं रहेगा। अब दूसरा स्कूल रहेगा या हटाया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। संस्कृत विद्यालय के भवन निर्माण को लिए जमीन को लेकर अभी कोई आदेश नहीं मिले हैं।

- पीआर तिवारी, निदेशक, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.