जब अमृता सिंह संग रिश्ते से जुड़ी अफवाहों पर बोले थे सनी देओल, पत्नी पूजा देओल का भी किया था जिक्र

Updated on 05-09-2023 02:58 PM
साल 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से डेब्यू कर पर्दे पर रातों-रात छा जेने वाले सनी देओल और अमृता सिंह के रिश्ते के बारे में तो आप सभी जानते हैं। इन दोनों का लंबे समय अफेयर रहा और बाद में ब्रेकअप भी हुआ। लेकिन कभी दोनों ने मीडिया में इस बारे में बात नहीं की। हमेशा चुप्पी साधी रही। एक्ट्रेस ने कभी-कभार भले कुछ कटाक्ष किया हो लेकिन सनी देओल हमेशा मौन साधे रहे। अब जब उन्होंने 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से मुलाकात की। उनसे हाथ मिलाया और वो वीडियो सामने आया, तो एक्टर का भी एक इंटरव्यू वायरल हुआ। उसमें वह अपनी लव लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं।

Sunny Deol Amrita Singh Love Story: साल 1984 में सनी देओल ने ITBM को दिए इंटरव्यू में पूछा गया था कि उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है, तो इस पर वह क्या कहेंगे। सनी ने कहा था, 'देखिए, कुछ चीजें हुईं, वो खेल का हिस्सा थीं।' वहीं, जब उनसे ये भी पूछा गया कि क्या इस बारे में उनकी पत्नी पूजा देओल को पता चला था? इस पर एक्टर ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उसके पास कुछ ऐसी खबरें पहुंची होंगी। क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं था।'

सनी देओल को गुस्सा आता है

इसी इंटरव्यू में सनी देओल से ये भी सवाल किया गया कि क्या उन्हें अमृता सिंह के साथ डेट करने वाली अफवाह सुनकर गुस्सा आता था? तो वह बोले, 'पिक्चर लाइन जॉइन करने से पहले देखा है मैंने... लोग क्या लिखते हैं। तो ये सब कुछ सहना पड़ता है। गुस्सा आता है कभी कभी, जब वो कुछ ज्यादा ही उटपटांग लिख देते हैं। तो फिर कोई मिला तो उसको पकड़कर मार देना। और क्या करना।'

'गदर 2' हुई 500 करोड़ पार

फिलहाल सनी देओल 'गदर 2' की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। इस मूवी ने चौथे सोमवार में ही करीब 503 करोड़ की कमाई कर ली है। 22 साल बाद आए 'गदर' के सीक्वल ने रेकॉर्डतोड़ कमाई की है। डायरेक्टर अनिल शर्मा से लेकर तारा सिंह उर्फ सनी देओल का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हर कोई इनकी वाहवाही कर रहा है। अब खबर है कि इसका पार्ट 3 भी बनेगा। लेकिन कब, इस पर अभी कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.