चेन्‍नई में कैंसिल हुआ कॉन्‍सर्ट तो AR Rahman ने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर उठाए सवाल, CM स्‍टाल‍िन ने किया ये वादा

Updated on 14-08-2023 06:36 PM
देश के लिए ऑस्‍कर अवॉर्ड जीत चुके दिग्‍गज संगीतकार और गायक एआर रहमान के फैंस को उस वक्‍त गहरा झटका लगा, जब उनका चेन्‍नई वाला कॉन्‍सर्ट स्‍थग‍ित हो गया। यह कॉन्‍सर्ट 12 अगस्‍त को आयोजित होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे पोस्‍टपोन करना पड़ा। रहमान ने ट्विटर पर इसको लेकर फैंस से जानकारी शेयर की और साथ ही इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर भी सवाल उठाए। दिलचस्‍प है कि एआर रहमान के ट्वीट पर तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन ने भी रिएक्‍ट किया है। यही नहीं, मुख्‍यमंत्री ने वादा किया है कि वह राज्‍य में विश्‍व स्‍तर की सुविधा के लिए सारे इंतजाम करेंगे।


लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण अपने कॉन्‍सर्ट के पोस्‍टपोन होने की खबर देते हुए AR Rahman ने ट्व‍िटर पर लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्तों... खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कॉन्सर्ट को अगली तारीख के लिए स्‍थ‍गित किया जा रहा है। नई तारीख के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी।'

फैन को जवाब देते हुए रहमान ने बयां की ख्‍वाहिश, उठाए सवाल

जाहिर है एआर रहमान के कॉन्सर्ट के स्‍थग‍ित होने के कारण उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया। यूजर्स ने म्‍यूजिक कंपोजर के ट्वीट पर रिएक्‍ट करना शुरू किया। कई फैंस ने बताया कि वह पहले ही कॉन्सर्ट के लिए अपने घर और शहर से निकल चुके थे। फैंस के रिएक्‍शन पर जवाब देते हुए एआर रहमान ने एक और ट्वीट किया। उन्‍होंने कहा कि वह एक एडवांस इंफ्रास्ट्रकचर वाली जगह की उम्मीद कर रहे थे, ताकि इस तरह की परफॉर्मेंस बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। रहमान ने एक फैन को रिप्लाई देते हुए लिखा, 'मैं आशा करता हूं कि सरकार की मदद से, चेन्नई में ऐसे मेगा शो और इंटरनेशनल एक्‍सपीरियंस के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण होगा।'

मुख्‍यमंत्री ने किया वर्ल्‍ड क्‍लास फैस‍िलिटी का वादा

एआर रहमान के इसी ट्वीट पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने लिखा, 'चेन्नई जल्द ही बरसों की इस आकांक्षा को पूरा करेगा! ईसीआर पर बनने वाला कलैग्नार कन्वेंशन सेंटर विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगी, जो बड़े-बड़े म्‍यूजिक इवेंट्स, परफॉर्मेंस, एग्‍जीबिशन और कन्‍वेंशन की मेजबानी कर सकता है। यह आइकॉनिक लैंडस्‍केप, होटल, फूड कोर्ट, पार्किंग और बेस्‍ट कनेक्टिविटी के साथ यह शहर का नया सांस्कृतिक प्रतीक होगा!'

तीन दशक में दो दर्ज से अध‍िक अवॉर्ड जीत चुके हैं एआर रहमान

अपने तीन दशक से अधिक के करियर में एआर रहमान ने न सिर्फ करोड़ों दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है, बल्‍क‍ि दो ऑस्‍कर अवॉर्ड, एक बाफ्टा अवॉर्ड, दो ग्रैमी अवॉर्ड, 6 नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड, एक गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड और 15 फिल्‍मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.