अंजू और अरव‍िंद में शुरू हुई बातचीत तो घबराया नसरुल्‍ला, हिंदुस्‍तानियों के दी चुनौती, हर दिन रो रहा

Updated on 06-12-2023 01:30 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में 5 महीने बिताने के बाद भारत आई अंजू को लेकर उसके प्रेमी नसरुल्‍ला के मन में डर सताने लगा है। दरअसल, पाकिस्‍तान से आने के बाद अंजू ने एक बार से अपने भारतीय पति अरव‍िंद से फिर से बातचीत शुरू कर दी है। अरव‍िंद ने कहा है कि अगर बच्‍चे चाहेंगे तो वह अंजू को फिर से अपना सकता है। इस ताजा घटनाक्रम के बाद नसरुल्‍ला टेंशन में आ गया है और भारत आने की कोशिश में जुट गया है। उसने हिंदुस्‍तान के लोगों को चुनौती भी दी है और कहा कि हमने अंजू को मेहमानों की तरह से रखा था और अब बारी भारत के लोगों की है। उसने यह भी कहा कि अंजू की याद में वह दिन रो रहा है।

नसरुल्‍ला ने एक भारतीय टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि अंजू सिर्फ उनसे प्‍यार करती है और हो सकता है कि वह अरव‍िंद को तलाक देकर फिर से उनके पास पाकिस्‍तान आ जाएगी। नसरुल्‍ला ने कहा कि वह अंजू को बहुत ज्‍यादा याद कर रहे हैं और मैं हर दिन उससे बात करता हूं। मैं जब सीमा पर छोड़ने जा रहा था तो काफी रो रहा था। उसने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद ही भारत जाऊंगा ताकि अंजू को वापस लाऊंगा। नसरुल्‍ला ने कहा, 'इंशाअल्‍ला मैं जरूर जाऊंगा। मैं अब देखना चाहता हूं कि हिंदुस्‍तानी कैसे लोग हैं और अपने मेहमानों को कैसे रखते हैं।'

अंजू को अपनाने को तैयार हैं अरविंद, रखी शर्त

नसरुल्‍ला ने कहा, 'हमने यह साबित कर दिया है कि हम कैसे अपने मेहमानों को रखते हैं।' उन्‍होंने कहा कि अंजू पाकिस्‍तान में बहुत खुश थी लेकिन वह क्‍यों चली गई, इसका ठीक ठीक पता नहीं है। हो सकता है कि वह अपने बच्‍चों के लिए भारत गई है जिसे उसने पाला है। नसरुल्‍ला ने कहा कि मुझे यह नहीं पता है कि अंजू अपने भारतीय पति अरव‍िंद के साथ क्‍या करेगी। इस बीच अरव‍िंद ने कहा है कि मैं और अंजू बातचीत करेंगे और बच्‍चों के हिसाब से चलेंगे। अगर बच्‍चे कहेंगे तो मैं अंजू के खिलाफ दायर की गई एफआईआर को वापस ले लूंगा।

अरव‍िंद ने यह भी कहा कि हम बच्‍चों से राय लेंगे और अगर वे कहेंगे तो मैं अंजू को फिर से अपना लूंगा। इससे पहले नसरुल्‍ला और अंजू के भारत अचानक से आने की पोल खुल गई थी। नसरुल्‍ला ने एक पाकिस्‍तानी अखबार से बातचीत में कहा था कि अंजू का वीजा पाकिस्‍तान की सरकार नहीं बढ़ाया था और इसी वजह से उन्‍हें जाना पड़ा है। नसरुल्‍ला ने काफी मिन्‍नतें की थीं लेकिन पाकिस्‍तान के व‍िदेश मंत्रालय ने अंजू के वीजा को नहीं बढ़ाया। नसरुल्‍ला ने यह भी कहा था कि अब अंजू को अगले 4 महीने से लेकर 1 साल में पाकिस्‍तान का वीजा फिर से मिल सकता है। वहीं नसरुल्‍ला के परिवार वालों ने संकेत दिया है कि दोनों दुबई भी जा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.