अहाते बंद हुए तो स्कूल और अस्पताल के परिसर में पास शराब पीकर झूम रहे शराबी

Updated on 06-04-2023 05:55 PM

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने शराब नीति में बदलाव कर भले ही मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती को खुश करने का प्रयास किया हो, लेकिन एमपी की यह शराब नीति अब आम नागरिकों के लिए मुसीबत का सबब गई है. दरअसल, नई शराब नीति के चलते अहाते बंद कर दिए हैं, तो वहीं स्कूल, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में शराब की दुकानें खुल गई हैं.

स्थिति यह है कि अब स्कूल, अस्पताल के पास और रिहायशी इलाकों में शराब पीकर लोग झूमते नजर आ रहे हैं. इन इलाकों में खुली शराब की दुकानों को लेकर राजधानी भोपाल में जमकर विरोध हो रहा है. लोगों ने शराब दुकानों के सामने ही सुंदरकांड पर पाठ किया साथ ही शराबियों को दूध के पैकेट भी बांटे.

बता दें कि मध्य प्रदेश में एक अप्रैल से नई शराब नीति लागू हो गई है. इस शराब नीति के अनुसार रिहायशी इलाकों, अस्पताल और स्कूलों के पास शराब की दुकानें नहीं खुलनी थी, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है. राजधानी भोपाल में ही चार दुकानें ऐसी हैं जो स्कूल, अस्पताल के पास और रिहायशी इलाकों में खोली गई हैं. इन दुकानों की वजह से यहां रहने वाले लोग काफी असहज महसूस कर रहे हैं.

इन इलाकों में महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. इन शराब दुकानों का अब जमकर विरोध भी हो रहा है. लोगों ने शराब की दुकान के सामने ही बैठकर सुंदरकांड का पाठ किया तो वहीं शराब की दुकानों पर शराब लेने आए लोगों को दूध के पैकेट बांटे, इतना ही नहीं शराब बेच रहे दुकानदारों को महिलाओं ने विरोध स्वरूप गुलाब के फूल भेंट किए.

उमा भारती खुश, जनता नाखुश

दरअसल, बीते दो-ढाई सालों से शराब की दुकानों को लेकर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जमकर विरोध दर्ज करा रहीं थी. उमा भारती शराब की दुकानों को देखते ही पत्थर मार रही थीं, तो कभी शराब की मधुशालाओं को गौशालाओं में परिवर्तित कर रहीं थी. उमा भारती के शराब अभियान को जनता का भी समर्थन मिल रहा था.

उमा भारती के आक्रोश को देखते हुए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने उमा भारती को एक अप्रैल से शराब नीति में बदलाव का आश्वासन दिया था. शिवराज सरकार ने किया भी वही, एक अप्रैल से एमपी में सभी अहाते बंद कर दिए गए तो वहीं स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों के पास और रिहायशी इलाकों में शराब दुकानें नहीं खोले जाने के निर्देश भी दिए. हालांकि मप्र सरकार के इन आदेशों का सही ढंग से पालन आबकारी विभाग नहीं करा सका. प्रदेश की राजधानी भोपाल में ही शराब की चार दुकानें गलत स्थानों पर खुल गई हैं.

इन दुकानों का विरोध

एमपी की राजधानी भोपाल में शराब की चार दुकानों का जमकर विरोध हो रहा है. इन दुकानों में शाहजहांनाबाद स्थित रामनगर की शराब दुकान. इसी तरह कोलार रोड के नयापुरा क्षेत्र में बीते चार दिन से शराब की दुकान टेंट में चल रही है. यह दुकान मेन रोड से महज 50 फीट की दूरी पर है. इधर करोंद चौराहे के पास भी यही हाल है. रिहायशी इलाके में यहां भी शराब की दुकान शिफ्ट हो गई है. चौथी दुकान शाहपुरा में टेंट और सडक़ पर ही शराब बिक रही है. सडक़ पर लग रही शराबियों की भीड़ की वजह से आवागमन अवरुद्ध हो रहा है.

विरोध में किया सुंदरकांड

रिहायशी इलाकों में शराब की दुकानों का विरोध लोगों ने धार्मिक रूप से किया है. शराब की दुकानों के सामने ही लोगों ने सुंदर कांड का पाठ किया तो वहीं शराब लेने आए शराबियों को दूध के पैकेट वितरित किए, जबकि शराब दुकानदारों को महिलाओं ने विरोध स्वरूप गुलाब के फूल भेंट किए हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.