टिकट नहीं मिला तो बागियों ने दिखाए तेवर, लिए नामांकन फार्म

Updated on 23-10-2023 04:14 PM

रायपुर । विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

रायपुर जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए पहले ही दिन 34 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदे। इनमें कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिन्हें उनकी पार्टियों ने टिकट नहीं दिया है।

दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस ने महंत राम सुंदर दास को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन यहां से कन्हैया अग्रवाल ने फार्म ले लिया है। कन्हैया अग्रवाल ने दक्षिण से दावेदारी की थी। कांग्रेस के ही खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने उत्तर और दक्षिण दोनों विधानसभाओं से नामांकन फार्म खरीदा है। नामांकन प्रक्रिया के साथ पार्टियों से बगावत करने वाले चेहरे भी सामने आने लगे हैं।

उत्तर विधानसभा से दावा ठोंकने वाली सावित्री जगत अब भाजपा की ओर से बागी बनने को तैयार दिखाई दे रही हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर फार्म खरीदा है। ऐसे ही आम आदमी पार्टी ने रायपुर पश्चिम से नन्दन सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन यहां से पलविन्दर सिंह ने भी फार्म खरीद लिया है।

पहले दिन नामांकन फार्म खरीदने वालों में प्रमुख रूप से धरसींवा से अनुज शर्मा, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल, अभनपुर से इंद्र कुमार साहू, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, अभनपुर से धनेन्द्र साहू आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। दो नवंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापिस ले सकेंगे।

रायपुर पश्चिम के लिए सर्वाधिक फार्म
रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए सबसे ज्यादा फार्म खरीदे गए हैं। इस सीट के लिए पहले ही दिन आठ उम्मीदवारों ने फार्म खरीदे। रायपुर दक्षिण के लिए छह, उत्तर के लिए तीन, ग्रामीण के लिए पांच, धरसींवा के लिए पांच, आरंग के लिए दो और अभनपुर के लिए पांच उम्मीदवारों ने फार्म खरीदे। नामांकन फार्म खरीदने वाले उम्मीदवारों में चार एससी वर्ग के हैं, इनमें एक बहुजन समाज पार्टी, एक शक्ति सेना तथा दो निर्दलीय हैं। पहले दिन नामांकन फार्म खरीदने वालों में सबसे ज्यादा संख्या 14 निर्दलीय उम्मीदवारों की रही। भाजपा के चार, कांग्रेस के दो और आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवारों ने फार्म खरीदे।

चार महिलाओं ने भी दिखाया दम

विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पहले ही दिन चार महिलाओं ने भी फार्म खरीदकर संकेत दे दिया है कि वह भी पीछे नही हैं। तीन महिलाओं ने निर्दलीय तथा एक ने नारी शक्ति परिवर्तन आफ इंडिया पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए फार्म खरीदा। धरसींवा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए राघेश्वरी ने फार्म लिया है। अभनुपर के लिए शकुन्तला मांडले और रायपुर उत्तर के लिए सावित्री जगत ने दम दिखाया है। नारी शक्ति परिवर्तन आफ इंडिया से शोभा ठाकुर ने फार्म खरीदा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.