TWITTER कब से शुरू करेगा ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन

Updated on 13-11-2022 07:10 PM

एलन मस्क के हाथों कमान आने के बाद ट्विटर में नित नए बदलाव सामने आ रहे हैं। पहले कंपनी ने नये ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए पेड सर्विस का ऐलान किया था। फिलहाल आईओएस यूजर्स के लिए ट्विटर में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन पर रोक लगाई गई है। आज सुबह ही एलन मस्क ने एक ट्विटर यूजर के सवाल का जवाब दिया कि वो इस सेवा को कब से शुरू करने वाले हैं।

रविवार की सुबह एलन मस्क ने एक ट्विटर यूजर के सवाल के जवाब में कहा कि ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन को अगले सप्ताह तक शुरू किया जा सकता है। दरअसल, इस सेवा को रोकने के बाद उपयोगकर्ताओं से $ 8 मासिक शुल्क लेती है - ट्विटर के नए मालिक एलोन मस्क ने कहा कि ट्विटर ब्लू अगले सप्ताह के अंत तक वापस आ जाएगा।

गौरतलब है कि मौजूदा वक्त में 8 डॉलर में ट्विटर में ब्लू टिक वाली सर्विस उपलब्ध नहीं है। ट्विटर की तरफ से अमेरिका, कनाडा जैसे देशों के लिए ब्लू टिक वेरिफिकेशन सर्विस को रोलआउट किया गया था, जो कि iOS यूजर्स के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध थी। इस सर्विस का इस्तेमाल करके यूजर्स 8 डॉलर देकर अपनी प्रोफाइल पर ब्लू टिक हासिल कर सकते थे। लेकिन अब iOS यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध नहीं है।

अभी क्या दिख रहा है?
The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक जब iOS यूजर्स पेड ब्लू टिक सर्विस के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो मैसेज आ रहा है कि पेड सर्विस हासिल करने के लिए धन्यवाद, यह फीचर जल्द आपके इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा।

भारत में ब्लू टिक सर्विस की कीमत
ट्विटर ने 9 नवंबर को यूएस, यूके और कुछ अन्य देशों के उपयोगकर्ताओं के लिए ट्विटर ब्लू को लॉन्च किया था। यूएस में इस सेवा के लिए कीमत तकरीबन 8 डॉलर निर्धारित की गई है। जबकि, भारत में इसकी कीमत 719 रुपये होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.