हमास को कहां से मिले इजरायली आयरन डोम को फेल करने वाले हथियार, हुआ खुलासा! जंग तेज

Updated on 12-10-2023 01:59 PM
तेलअवीव: हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना ने अब गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर हवाई हमला शुरू कर दिया है। हमास और इजरायल के बीच युद्ध का छठवां दिन है। इस बीच हमास के हमले में मारे जाने वाले इजरायली लोगों की संख्या बढ़कर 1200 तक पहुंच गई है। वहीं घायल होने वालों की संख्‍या हजारों में पहुंच गई है। इजरायल के जवाबी हमले में भी सैकड़ों फलस्‍तीनी और हमास आतंकी मारे गए हैं। इजरायल ने अपने 3 लाख सैनिकों को गाजा की सीमा के पास तैनात कर दिया है और कभी भी जमीनी हमले की कार्रवाई शुरू हो सकती है। हमास के इन आतंकियों को इतने हाईटेक हथियार कहां से मिले, इसका खुलासा हो गया है।

दुनिया की सबसे बड़ी खुली जेल गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास ने ड्रोन, राकेट और मिसाइलों से इजरायल पर हमला करके दुनिया को चौका दिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक हमास बेहद घने बसे गाजा पट्टी पर शासन करता है। यहां बहुत कम संसाधन हैं और बाहर से जो भी सामान आता है, उस पर इजरायल की नजर रहती है। 41 किमी में बसा यह तटीय इलाका हमास के कब्‍जे के बाद पिछले 17 साल से दुनिया से कटा हुआ है। इजरायल और मिस्र दोनों ने ही एक सख्‍त पहरा इसके चारों ओर लगा रखा है। इजरायल ने हवा और समुद्री रास्‍ते में सख्‍त निगरानी रखी है। इन सबके बाद भी आखिर हमास को कहां से इतने हाईटेक हथियार मिले जिससे उसने इजरायली आयरन डोम और अन्‍य हाईटेक हथियारों को फेल कर दिया, यह सवाल सबके जेहन में है।

'ईरान से मिलती है सैन्‍य सहायता'


विशेषज्ञों के मुताबिक इसका जवाब है- चतुराई, सुधार और बाहरी मदद। सीआईए के वर्ल्‍ड फैक्‍टबुक के मुताबिक हमास को उसके हथियार तस्‍करी या स्‍थानीय निर्माण के जरिए मिलते हैं। हमास को ईरान से कुछ सैन्‍य सहायता भी मिलती है। इजरायल और अमेरिका को अभी भी इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि ईरान ने हमास को इस हमले में सीधे मदद की है। वहीं व‍िशेषज्ञों के मुताबिक ईरान लंबे समय से ही हमास का मुख्‍य समर्थक रहा है। हमास सीमा पार तक बनी सुरंगों की मदद से ईरानी हथियारों को तस्‍करी करके लाता है। इसके अलावा नौकाओं की मदद से समुद्री रास्‍ते भी हथियारों की तस्‍करी की जाती है।

इसके अलावा हमास के आतंकी गोला बारूद को रिसाइकल भी करते हैं। गाजा में कोई भी बड़ा उद्योग नहीं है जिससे हथियारों के निर्माण में मदद की जा सके। गाजा से सबसे ज्‍यादा लोहे का कबाड़ निर्यात किया जाता है और इसी की मदद से हमास आतंकी हथियार बनाते हैं और सुरंगों का भी निर्माण करते हैं। जब गाजा के आधारभूत ढांचे को इजरायली हमले में तबाह कर दिया गया तब केवल लोहे की चादर, पाइप, इलेक्ट्रिक वायरिंग ही बचे। ये सभी हमास के हथियार बनाने वाले वर्कशॉप तक पहुंच गए।

इजरायल के बारूद से इजरायल पर वार कर रहा हमास


विशेषज्ञों के मुताबिक हमास ने इन सामग्रियों को रॉकेट ट्यूब या अन्‍य व‍िस्‍फोटक बनाने में इस्‍तेमाल किया। इसके अलावा इजरायल ने जिन बमों को हमास के ऊपर फेका और वे फटे नहीं उनके बारूद का भी इस्‍तेमाल हमास ने हथियार बनाने में किया है। इजरायल के यही हथियार और गोला बारूद अब हमास को मदद दे रहे हैं और उनका इस्‍तेमाल अब वह इजरायल पर हमले के लिए कर रहा है। हमास ने राहत सामग्री के नाम पर दी गई पाइप का इस्‍तेमाल भी रॉकेट और मिसाइलों को बनाने के लिए किया है। उन्‍होंने खुद ही इसका वीडियो जारी किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.