विदेश जाने और वहां रुकने के पैसे कहां से आए, पता लगाएगी पुलिस

Updated on 02-03-2023 06:14 PM

मुंबई में हमले होने वाले हैं, NIA के इस इनपुट से पकड़े गए इंदौर के सरफराज मेमन को पुलिस ने आठ घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने जांच बंद नहीं की है। सरफराज के खर्चे और विदेशों में रुकने वाली जगहों को लेकर एजेंसी जांच कर रही है। उसे छोड़ने से पहले पुलिस ने कुछ शर्तें भी सरफराज को बताई है।

चंदन नगर में रहने वाले सरफराज मेमन का अभी तक कोई पुलिस रिकार्ड भी नहीं है। चंदन नगर थाने में उसके खिलाफ एक भी अपराध दर्ज नहीं है। इसके पहले पुलिस की नजर में वह कभी नहीं आया। सरफराज पुलिस से छूटने के बाद सीधे अपने माता-पिता के पास पहुंचा। यहां से वह मामा के साथ ही घर से चला गया। वह बुधवार को अपनी दुकान पर भी नहीं पहुंचा। हमीद के साथ ही वह बुधवार दोपहर में नमाज पढ़ने मस्जिद पहुंचा। यहां समाजिक लोगों से भी उसने बातचीत की।

विदेश गया तो कहां से आया पैसा, कहां रुका, सब जांचेगी पुलिस
सरफराज को लेकर जिला विशेष शाखा को नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं उससे विदेश जाने के दौरान खर्च की व्यवस्था कैसे हुई इसकी डिटेल भी मांगी है। पुलिस को जांच में पता चला है कि सरफराज बांग्लादेश भी गया था। उसका मोबाइल अभी इंटेलिजेंस के कब्जे में है। वहीं बैंक की डिटेल ओर परिवार के लोगों की जानकारी ली गई है। इंदौर के बंबई बाजार में रहने वाले एक बड़े व्यापारी से भी सरफराज के परिवार के तार जुड़ने की जानकारी लोकल पुलिस को मिली है। विदेश में रहने के दौरान वह कहां रूका इसके बारे में भी एजेंसी ने पूछताछ की है।

कुवैत और भोपाल के भाई ने ली जानकारी
सरफराज के पूछताछ से छूटने के बाद कुवैत में उसके भाई वसीम और भोपाल वाले भाई जावेद ने भी परिवार से बात की। मामा हमीद ने इस बारे में पुलिस पूछताछ में पूरा सहयोग करने की बात कही। उन्होंने सरफराज पर लगे आरोपों को गलत बताया है। पिता अहमद ने कहा सरफराज का PFI और सिमी जैसे संगठनों से दूर तक नाता नहीं है।

दिल्ली, मुंबई और फिर इंदौर पहुंचा मेल
जांच एजेंसियों के मुताबिक सबसे पहले मेल को दिल्ली से आईबी ने पकड़ा था। इस मेल को इसके बाद मुंबई भेजा गया। यहां से इंदौर में सरफराज के होने की जानकारी लगने पर इंदौर को अलर्ट किया गया था। सरफराज ने बताया कि हांगकांग में उसके सारे दस्तावेज जिस व्यक्ति के पास थे उसका भी नाम बताया। इसे लेकर भी नेशनल एजेंसी जांच कर रही है। इंदौर पुलिस के अफसरों के मुताबिक मेल फर्जी तरीके से भेजा गया था। इस तरह की बात NIA की टीम ने उनसे शेयर नहीं की।

सरफराज के पकड़े जाने से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

2018 में PFI की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा मोस्ट वांटेड सरफराज मेमन इंदौर में पकड़ा गया। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरफराज की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। NIA ने एक दिन पहले सरफराज के मुंबई में होने का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को भी अलर्ट भेजा था। पांचवीं पास सरफराज मेमन इंदौर के चंदन नगर का रहने वाला है। वह लंबे समय से खजराना इलाके की मस्जिद के पास रह रहा था। उसने यहां मेडिकल स्टोर भी खोल लिया था। वह कई भाषाओं का जानकार है। गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि सोमवार को मुंबई पुलिस और NIA की तरफ से इंदौर पुलिस को एक इनपुट मिला था, जिसमें सरफराज के मुंबई में संदिग्ध परिस्थितयों में घूमने की बात सामने आई थी। चाइनीज महिला समेत 5 से शादी की...

इंदौर से पकड़ाए सरफराज के परिवार का चौंकाने वाला खुलासा:फर्राटेदार इंग्लिश बोलता है NIA का मोस्ट वांटेड; तीन साल से नहीं गया शहर से बाहर

2018 में PFI की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा मोस्ट वांटेड सरफराज मेमन इंदौर में पकड़ा गया। NIA ने एक दिन पहले सरफराज के मुंबई में होने का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को अलर्ट भेजा था। इंदौर पुलिस के इंटेलिजेंस डीसीपी रजत सकलेचा ने सरफराज मेमन को लेकर NIA को जानकारी दी। हालांकि, संदिग्ध मेल को लेकर उससे कुछ खास जानकारी नहीं मिली सरफराज के पिता और मामा से बात की तो दोनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। पढ़िए दसवीं फेल सरफराज फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के मामले में कैसे PHD होल्डर को भी पीछे छोड़ देता 

...NIA ने भेजा मुंबई पुलिस को अलर्ट, सरफराज मेमन मुंबई आ चुका है

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुंबई पुलिस को अलर्ट भेजा है। जिसमें एक खतरनाक शख्स के मुंबई में आने की खबर है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि NIA ने ईमेल भेजा है, जिसमें सरफराज मेमन नाम के शख्स का जिक्र है। एजेंसी ने सरफराज को देश के लिए खतरनाक बताया है, साथ ही पुलिस को अलर्ट रहने के लिए भी कहा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.