बूंदाबांदी के बीच अमरूद तोड़ते समय हाइटेंशन लाइन को छू गया पाइप, वृद्धा की करंट से झुलसकर मौत

Updated on 16-09-2023 03:06 PM
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में शुक्रवार शाम एक 72 साल की महिला की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय वह बूंदाबांदी के बीच लोहे के पाइप से घर की पहली मंजिल से अमरूद तोड़ रही थी। उसी दौरान लोहे का पाइप हाइटेंशन लाइन को छू गया, जिससे महिला करंट से बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में अकेली थी बुजुर्ग महिला

अशोका गार्डन थाने एएसआइ फूल सिंह ने बताया कि अशोक बिहार कालोनी में वृद्धा फूलवती मालवीय अपने बेटी-दामाद के साथ पिछले कुछ दिनों से रह रही थी। उनके दामाद संजू विश्वकर्मा और बेटी दोनों पुलिस में नौकरी करते हैं। वह दोनों सुबह अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। घर में फूलवती अकेली थी। उनके घर के बगल में अमरूद का पेड़ लगा हुआ है। शाम के वक्त बूंदाबादी हो रही थी। उसी दौरान फूलवती घर में रखे लोहे के लंबे पाइप से अमरूद तोड़ने की कोशिश करने लगी। इसी कोशिश में घर के पास से गुजरी हाइटेंशन लाइन में उनका पाइप जाकर टकराया। इससे हल्के धमाके के साथ जोरदार चिंगारी उठी और फूलवती करंट से बुरी तरह से झुलस गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए। उन्होंने तुरंत महिला के दामाद और बेटी को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस को भी सूचना दी गई।

दो बेटे हैं, पति बिजली विभाग में थे

एएसआइ फूल सिंह ने बताया कि महिला के दो बेटे हैं, वह झागरिया और खजूरी सड़क में रहते हैं। दोनों निजी काम करते हैं। उनके पति बिजली विभाग में नौकरी करते थे। वह अपने दामाद और बेटी के घर आ जाया करती थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.