अनंत अंबानी की तारीफ करते हुए कंगना ने कुछ ऐसा कहा कि भड़के लोग, लिखा- जी चाहता है आपके पुराने क्लिप्स दिखाऊं

Updated on 01-03-2024 01:27 PM
इस वक्त जामनगर से मुकेश अंबानी के घर के फंक्शन की झलकियां सोशल मीडिया पर खूब दिखाई दे रही है। मौका है मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग का, जहां फिल्मी सितारों का खूब मेला लगा हुआ है। इसी बीच अनंत अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा, जिसमें वह अपने भाई-बहनों के साथ अपनी बॉन्डिंग राम और सीता का उदाहरण देकर करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की तारीफ जमकर हो रही है और कंगना भी इस मौके पर चूंकी नहीं। हालांकि, कंगना ने अनंत अंबानी का ये वीडियो शेयर करते हुए एक तरफ जहां उनकी जमकर तारीफ की है वहीं एक बार फिर से इस तारीफ में उन्होंने बॉलीवुड को घुसा दिया है और लोगों को उनकी यही बात पसंद नहीं आ रही।

अनंत अंबानी ने गुजरात के जामनगर सिटी में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'वंतारा' को लेकर बातें करते हुए एक इंटरव्यू में भाई-बहन से अपने रिश्ते पर बातें की। इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि भाई-बहन में उनके बीच किसी तरह का कॉम्पिटीशन नहीं रहता है। अनंत अंबानी ने कहा कि उनके बड़े भाई आकाश अंबानी राम और भाभी श्लोका मेहता सीता की तरह हैं और बहन ईशा अंबानी को अपनी मां की तरह बताया। उन्होंने कहा कि- हम सब एक दूसरे की मदद और रक्षा करते हैं और जैसे वो मुझसे कहेंगे मैं वही करूंगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.