तहरीक-ए-तालिबान का घातक 'फील्ड मार्शल' अहमद काजिम कौन है, जिसने असीम मुनीर की कर दी है पैंट गीली, हर दिन मार रहे सैनिक

Updated on 30-10-2025 02:16 PM
इस्लामाबाद: पिछले तीन दशकों से भारत में आतंकवादी हमले करवाने के बाद पाकिस्तान की दलील होती थी कि इन हमलों में उसका कोई हाथ नहीं है। ये भारत का अंदरूनी मामला है। पाकिस्तान हर हमले के बाद सबूत मांगता था, सबूत देने के बाद उसकी सत्यता पर सवाल उठाता था। कुल मिलाकर, वो भारत के खिलाफ लगातार आतंकवाद फैलाता आ रहा था। अब पाकिस्तान के साथ बिल्कुल वही सबकुछ हो रहा है। तालिबान, पाकिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों को पाकिस्तान का अंदरूनी मामला बताता है, सबूत मांगता है और सबूत देने पर उसकी सत्यता पर सवाल खड़े करता है।

पाकिस्तान में वैसे तो दर्जनों इस्लामिक आतंकवादी संगठन मौजूद हैं, लेकिन दो संगठन, जो सबसे ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मार रहे हैं, उनमें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP और बलूच लिबरेशन आर्मी यानि BLA प्रमुख हैं। इस रिपोर्ट में हम बात कर रहे हैं अहमद काजिम की, जो टीटीपी का कमांडर है और जिसे टीटीपी के लोग 'फील्ड मार्शल' कहकर बुलाते हैं।
फील्ड मार्शल अहमद काजिम कौन है?
टीटीपी का कमांडर अहमद काजिम एक "खतरनाक" आतंकवादी है, जिसने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को सबसे खतरनाक प्रांत बना दिया है। उसका मकसद पाकिस्तान की सेना को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से न्यूज-18 ने कहा है कि बुधवार (29 अक्टूबर) को कुर्रम जिले में सुरक्षा बलों पर हुए हमले के पीछे अहमद काजिम का ही हाथ होने की संभावना है, जिसमें एक कैप्टन रैंक के सैन्य अधिकारी और छह अन्य सैनिक मारे गए थे और 17 घायल हो गए थे।अहमद काज़िम, कुर्रम जिले का प्रभारी कमांडर है और उसे टीटीपी के बीच फील्ड मार्शल कहा जाता है। खुफिया रिपोर्टों के हमाले से न्यूज-18 ने कहा है कि वह खुद को कुर्रम का "शैडो गवर्नर" मानता है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमद काजिम अभी तक पाकिस्तान सेना के 100 से जवानों को मौत के घाट उतार चुका है। पाकिस्तान सरकार ने उस पर 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का इनाम रखा है। काजिम सिर्फ हमला करने के लिए ही कुख्यात नहीं है, बल्कि वो पाकिस्तान की ही तरह प्रोपेगेंडा वीडियो बनाने में भी माहिर है। वो लगातार वीडियो जारी करता रहता है, जिसका मकसद पाकिस्तान की सेना में डर और दहशत पैदा करना होता है। वो पाकिस्तान के जवानों के मनोबल को तोड़ना अपना मकसद समझता है। एक वीडियो में उसने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को भी खुली चुनौती देते हुए कहा था कि "अगर मर्द हो तो सामने आओ, अपनी मां का दूध पिया है तो लड़ो।"
अहमद काजिम, टीटीपी के बाकी कमांडरों से अलग क्यों है?
सूत्रों के हवाले से न्यूज-18 ने बताया है कि काजिम, अपने ऑपरेशन की स्पीड और मनोवैज्ञानिक युद्ध की वजह से बाकी टीटीपी कमांडरों से अलग है। बाकी कमांडर घात लगाकर हमले करते हैं, लेकिन काजिम एक साथ कई तरह से हमले करता है, जिसमें सबसे पहले IED धमाके, फिर ऑटोमेटिक बंदूकों से भारी गोलीबारी और इस दौरान वीडियो भी बनाया जाता है, ताकि पाकिस्तान को संदेश दिया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, उसके दस्ते को अल-कायदा (Al-Qaeda) के एक्सप्लोसिव ट्रेनर्स ट्रेनिंग देते हैं, जिससे उसकी टीम तकनीकी रूप से बाकी TTP गुटों से कहीं ज्यादा खतरनाक बन गई है। वह इरिडियम सैटेलाइट फोन और एन्क्रिप्टेड अल-रावी ऐप का कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल करता है, इसीलिए उसे ट्रैक करना अत्यंत मुश्किल हो जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.