'धुरंधर' का हमज़ा, पंजाब का जसकीरत सिंह रंगी कौन है? सोशल मीडिया पर चल रहीं फैन थ्‍योरीज, 'उरी' से कनेक्शन!

Updated on 08-12-2025 02:03 PM
रणवीर सिंह की मल्‍टीस्टारर स्‍पाई एक्‍शन फिल्‍म 'धुरंधर' की धूम मची है। आदित्य धर के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने तीन दिनों में ही देश में 103 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 158.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। बीते शुक्रवार 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज फिल्‍म की जहां एक ओर तारीफ हो रही हैं, वहीं कुछ लोग इसे 'प्रोपेगेंडा फिल्‍म' भी बता रहे हैं। हालांकि, इन सब के बीच एक सच यही है कि 'धुरंधर' ने साल के आख‍िर में बॉलीवुड को बॉक्‍स ऑफिस पर बड़ी राहत दी है। मजेदार बात यह है कि एक ओर जहां अब 19 मार्च 2026 को 'धुरंधर पार्ट 2' की रिलीज का इंतजार हो रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर फैन थ्‍योरीज चल रही हैं कि यह फिल्‍म आदित्‍य धर की ही 'उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक' से जुड़ी हुई है।

आदित्‍य धर ने 2019 में विक्की कौशल के साथ 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से बतौर डायरेक्‍टर डेब्यू किया था। छह साल पहले इस फिल्‍म ने तारीफ और पैसे, दोनों बटोरे थे। अब जब 'धुरंधर' आई है, तो सोशल मीडिया पर फिल्‍म में रणवीर सिंह के किरदार 'हमज़ा' को लेकर कई फैन थ्योरी चल रही हैं। आदित्‍य ने पहले पार्ट में रणवीर के किरदार की बैक स्‍टोरी नहीं बताई है। सीधे यह दिखाया है कि पंजाब का एक लड़का, इंटेलिजेंस ब्‍यूरो के लिए पाक‍िस्‍तान के ल्‍यारी में लोकल गैंग के बीच घुसपैठ करता है। उन जैसा बनता है और उन्‍हें तबाह करता है।

'उरी' में फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत से जुड़ा 'धुरंधर' के हमज़ा का कनेक्‍शन!

हालांकि, 'धुरंधर' के पोस्‍ट क्रेडिट में जहां 'धुरंधर पार्ट 2' की झलक दिखाई जाती है, वहां 'हमज़ा' का असली नाम दिखाया जाता है। यहीं से सारी फैन थ्‍योरी शुरू हुई हैं। दरअसल, 2019 की फिल्‍म 'उरी' के सीन में विक्की कौशल का किरदार विहान, एयर फोर्स पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर से मिलता है। सीरत के पति भी आर्मी में थे और एक हमले में शहीद हो गए थे। यह किरदार कीर्ति कुल्हारी ने निभाया है। 'उरी' के इस सीन में फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर बताती हैं कि उनके पति का नाम जसकीरत सिंह रंगी था, जो पंजाब रेजिमेंट से थे और नौशेरा सेक्टर में हुए हमले में शहीद हो गए।

'धुरंधर' में हमज़ा का असली नाम भी जसकीरत सिंह रंगी

दिलचस्‍प बात यह है कि 'धुरंधर' में रणवीर सिंह का किरदार, जिसे पाकिस्‍तान के ल्‍यारी में सब हमज़ा के नाम से जानते हैं, उसका असली नाम भी जसकीरत सिंह रंगी है। इस नई फिल्‍म में हमें दिखाया गया है कि इंडियन इंटेलिजेंस चीफ सान्‍याल (आर माधवन) ने पाकिस्तान के ल्यारी में रहमान डकैत के गैंग में घुसपैठ करने के जसकीरत को चुना है। क्‍लाइमेक्‍स में पता चलता है कि यह किरदार पंजाब में एक कैदी रहा है, जिसे खुद को छुड़ाने के लिए इस मिशन पर भेजा गया है। आईबी चीफ ने जसकीरत को इसलिए चुना, क्‍योंकि उन्‍हें कोई ऐसा चाहिए था, जिसमें हिम्‍मत हो, लेकिन जीने का मकसद खो चुका हो।

यूजर ने कहा- 'उरी' और 'धुरंधर' जुड़ी हुई है

खैर, अब फैंस ने दोनों ही फिल्‍मों के इन दोनों ही किरदारों और बातों जोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक जैसा नाम, यूं नहीं नहीं है। कहीं ना कहीं दोनों फिल्मों के बीच कनेक्शन है। एक यूजर ने लिखा, 'धुरंधर और विक्की कौशल की 'उरी' जुड़ी हुई हैं। रणवीर सिंह के कैरेक्टर जसकीरत सिंह रंगी (हमज़ा) को उरी में इंट्रोड्यूस किया गया था। वह एक इंडियन जासूस है जो गैंगस्टर-ISI नेक्सस को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है।'

कई यूजर्स बोले- यह सिर्फ संयोग, टाइमलाइन मैच नहीं करती

एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, 'यह कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता। दोनों फिल्मों को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।' हालांकि, कई फैंस यह भी कह रहे हैं कि दोनों फिल्‍मों की टाइमलाइन मैच नहीं होती। कई यूजर्स को ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने संयोग से नाम एक ही रख दिया है। इसका कोई कनेक्शन नहीं है। अब यह सिर्फ एक फैन थ्योरी है या कुछ और, इसका जवाब तो 'धुरंधर पार्ट 2' में ही मिलेगा।

ईद पर 'धुरंधर पार्ट 2' के सामने यश की 'टॉक्‍स‍िक'

'धुरंधर पार्ट 2' अगले साल ईद और गुड़ी पड़वा के मौके पर 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी। फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, बॉक्‍स ऑफिस पर तब राह इतनी आसान नहीं होगी। ऐसा इसलिए कि KGF Chapter 2 के बाद यश की पहली फिल्‍म 'टॉक्‍स‍िक' भी उसी दिन पैन इंडिया रिलीज हो रही है। इसके अलावा अदिवी शेष की 'डकैत' भी 19 मार्च को, जबकि अजय देवगन की 'धमाल 4' एक दिन बाद 20 मार्च को रिलीज होने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.