'रामायणम्' में 'मंथरा' कौन है? 53 की एक्‍ट्रेस कभी थीं मनीषा कोइराला की बॉडी डबल, शाहरुख की बनीं मां

Updated on 09-04-2026 01:51 PM
नितेश तिवारी की 'रामायणम्'का टीजर रिलीज होने के बाद से ही यह चर्चा में है। जहां राम बने रणबीर कपूर के लुक की चर्चा है, वहीं कई बड़े स्टार्स 4 हजार करोड़ी इस फिल्म का हिस्सा हैं। लंकापति रावण के किरदार में यश हैं, तो साई पल्लवी देवी सीता के रोल में हैं और सनी देओल हनुमान बने हैं। इसी तरह और भी कई कलाकार हैं, जिन्हें अहम किरदारों में चुना गया है, जैसे कि शीबा चड्ढा। वह 'रामायणम्' में कैकेयी की दासी मंथरा का किरदार निभाएंगी। वहीं कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता को साइन किया गया है। शीबा चड्ढा के बारे में सब यहां बता रहे हैं:

रामानंद सागर की 'मंथरा' आज भी की जाती है याद

जब भी मंथरा के किरदार की बात होती है तो रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' की मंथरा याद आ जाती है, जिसका किरदार एक्ट्रेस ललिता पवार ने निभाया था। इस किरदार में ललिता पवार ने ऐसी जान डाली कि वह हमेशा के लिए अमर हो गया। ललिता पवार बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस थीं, और दर्जनों फिल्में कर चुकी थीं, पर सही मायनों में उन्हें स्टारडम रामानंद सागर की 'मंथरा' बनकर मिला था। आज भी इस किरदार को एक बेंचमार्क के तौर पर देखा जाता है।

शीबा चड्ढा की ललिता पवार के साथ तुलना

ऐसे में अब जब शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में नजर आएंगी, तो उनकी तुलना ललिता पवार के साथ किया जाना लाजमी है। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज से पहले कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी, पर यहां आपको 'रामायणम्' की मंथरा यानी शीबा चड्ढा के बारे में बता रहे हैं, जो 53 साल की हैं।

शाहरुख खान की रहीं जूनियर, फिर फिल्मों में बनीं उनकी मां

शीबा चड्ढा दिल्ली में पली-बढ़ीं और यहीं पर थिएटर करना शुरू कर दिया था। उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था, और इसी में शाहरुख खान पढ़ते थे। वह कॉलेज में शाहरुख की जूनियर थीं। दिलचस्प है कि जब वह फिल्मों में आईं, तो उन्होंने शाहरुख की मां का रोल प्ले किया। वहीं, अनुराग कश्यप उनके क्लासमेट थे।

मनीषा कोइराला की बॉडी डबल का रोल, फिल्म थी 'दिल से'

शीबा चड्ढा मुंबई आईं तो साल 1998 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म 'दिल से' थी, जिसमें मनीषा कोइराला और शाहरुख खान थे। इस फिल्म में शीबा ने मनीषा कोइराला की बॉडी डबल का रोल किया था। इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने सिद्धार्थ कनन को बताया था, 'मेरा रोल लगभग न के बराबर था। ऐसा लगा जैसे पलक झपकते ही गायब। मुझे याद ही नहीं कि मेरा रोल क्या था। सचमुच ऐसा ही था, लेकिन डलहौजी जाकर वहां शूटिंग करने का मौका मिलना, शाहरुख खान आपको देख रहे हैं।'

बताया था कैसे मिला था बॉडी डबल का रोल

शीबा ने आगे बताया था, 'जब मैं शूटिंग के लिए गई तो मनीषा वहां नहीं थीं। दरअसल, मुझे याद है एक दिन वह कहीं गई हुई थीं और डलहौजी में बर्फबारी हो रही थी। एक बहुत ही जरूरी शॉट था जिसे फिल्माना था। उसमें उन्हें बर्फ में चलना था, इसलिए मणिरत्नम खुद आए और मुझसे पूछा कि क्या मैं मनीषा की ड्रेस पहनकर उनकी जगह चलने को तैयार हूं।' इस तरह शीबा 'दिल से' में मनीषा कोइराला की बॉडी डबल बनी थीं और फिर उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम मिला।

शीबा चड्ढा की सीरीज और टीवी सीरीज

इसके अलावा शीबा चड्ढा ने कई हिट वेब सीरीज और टीवी सीरियलों में भी काम किया है। टीवी पर वह 'कस्तूरी', 'ना आना इस देस लाडो', 'कितनी मोहब्बत है', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'पवित्र रिश्ता', 'चंद्र नंदिनी' और 'लाखों में एक' जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, वह 'मिर्जापुर', 'बकैती', 'बंदिश बैंडिट्स', 'बिंदिया के बाहुबली', 'द ट्रायल' और 'ताज महल 1989' जैसी वेब सीरीज में दिखीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.