कौन है OCCRP जिसने अडानी ग्रुप पर किया नया खुलासा, कौन है इसका मालिक, क्या है इसका काम

Updated on 31-08-2023 04:01 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की अडानी ग्रुप पर गड़बड़ी के आरोप लगाने वाली रिपोर्ट के बाद अब OCCRP ने अडानी ग्रुप पर किया नया खुलासा किया है। आर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) ने अडानी ग्रुप पर नया बम फोड़ा है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयर खरीदकर स्टॉक एक्सचेंज में लाखों डॉलर का निवेश किया। इसमें अडानी ग्रुप के मॉरीशस में किए गए ट्रांजेक्शंस की डिटेल का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रुप की कंपनियों ने साल 2013 से 2018 तक गुपचुप तरीके से अपने शेयरों को खरीदा। हालांकि अडानी ग्रुप ने एक बयान जारी कर आर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट के आरोपों का खंडन किया है।

कौन है ओसीसीआरपी

आर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) खोजी पत्रकारों का एक ग्लोबल नेटवर्क है। ओसीसीआरपी की स्थापना साल 2006 में हुई थी। ओसीसीआरपी का गठन एशिया, यूरोप, अफ्रीका और लातिनी अमेरिका में फैले 24 गैर-लाभकारी जांच केंद्रों ने किया है। ओसीसीआरबी को अरबपति इंवेस्टर जॉर्ज सोरोस (George Soros) और रॉकफेलर ब्रदर्स फंड जैसे लोगों से फंडिंग मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉर्ज सोरोस को मोदी सरकार का कट्टर विरोधी माना जाता है। वे समय-समय पर मोदी सरकार की आलोचना करते रहते हैं। जॉर्ज अपनी इकाई ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के माध्यम से ओसीसीआरपी की फंडिंग करते हैं। इसके अलावा फोर्ड फाउंडेशन, रॉकफेलर ब्रदर्स फंड और ओक फाउंडेशन से भी ग्रुप को फंडिंग मिलती है।


एजेंसियों की रहती है नजर

ओसीसीआरपी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पर बेस्ड रिपोर्टिंग में एक्सपर्टीज का दावा करता है। यह मीडिया घरानों के साथ साझेदारी के माध्यम से आर्टिकल पब्लिश करता है। भारतीय रेगुलेटरी एजेंसीज इस रिपोर्ट के रिलीज होने से पहले से ही घरेलू फाइनेंशियल मार्केट्स पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव पर बारीक नजर बनाए हुए है।


जॉर्ज का विवादों से पुराना नाता

अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस का विवादों से पुराना नाता रहा है। वो प्रधानमंत्री मोदी को लेकर पहले भी विवाद बयान देते रहे है। केवल पीएम मोदी पर ही नहीं बल्कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ट ट्रंप पर भी विवादित बयान दे चुके हैं। सोरोन पर अलग-अलग देशों की राजनीति और कारोबार को प्रभावित करने के लिए अपनी दौलत का इस्तेमाल करने का आरोप लगता रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.