कौन हैं सैयद अब्दुल रहीम जिन पर बनी है अजय देवगन की 'मैदान', कहलाए भारतीय फुटबॉल के वास्तुकार

Updated on 01-04-2023 07:23 PM
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का टीज़र आखिरकार रिलीज हो गया है। बोनी कपूर की फिल्म में अजय देवगन को एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाते हुए दिखाया गया है और यह काफी इफेक्टिव है। फिल्म के बारे में बोलते हुए अजय दवगन ने वैराइटी को बताया- मैदान मेरी पसंदीदा है। मैं शायद ही कभी ऐसा कहता हूं, यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। इसने बहुत अच्छी तरह से आकार लिया है। फिल्म का हर विभाग, कहानी, कहानी निर्देशन, सब कुछ बेहतरीन है।

​कौन हैं सैयद अब्दुल रहीम?

सैयद अब्दुल रहीम, जिन्हें रहीम साब के नाम से भी जाना जाता है, भारत की राष्ट्रीय टीम के पूर्व फुटबॉलर, कोच और प्रबंधक थे। उनका जन्म 17 अगस्त, 1909 को हैदराबाद में हुआ था।

पहले बने टीचर फिर खेलकूद में गए

खेल को आगे बढ़ाने से पहले रहीम साब एक स्कूल टीचर के रूप में काम करते थे। बाद में उन्होंने एक टीचर के रूप में अपना कर्तव्य छोड़ने से पहले शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई की और स्कूलों में खेलकूद का काम संभाला।

कहे गए भारतीय फुटबॉल के वास्तुकार

1950 में रहीम भारतीय फुटबॉल टीम के कोच बने, जिसने उनके मार्गदर्शन में काफी सफलता हासिल दिलाई। उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार माना जाता है।

भारत के लिए जीता गोल्ड मेडल

कोच के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान यह भारत में फुटबॉल का स्वर्ण युग था, जो एक अच्छे प्रेरक भी थे। 1951 (दिल्ली) और 1962 (जकार्ता) में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने गोल्ड मेडल जीता।

और भारत बना पहला एशियाई देश

टीम को 1956 में मेलबर्न में ओलंपिक का सेमीफाइनल भी खेलने का मौका मिला। सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला एशियाई देश बन गया। 1963 में प्रसिद्ध फुटबॉलर-कोच का निधन हो गया।

'मैदान' की कहानी रहीम को दिखाती है

'बधाई हो' का निर्देशन करने वाले अमित रविंद्रनाथ शर्मा की निर्देशित 'मैदान' में अजय देवगन के साथ प्रियामणि और गजराज राव भी में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.