कौन हैं 'टप्पू के पापा' दिलीप जोशी की रियल वाइफ? NMACC में साथ दिखे तो फैन्स हुए शॉक्ड

Updated on 01-04-2023 07:27 PM
नीता अंबानी ने अपने कल्चर सेंटर (NMACC) के उद्धाटन समारोह में तमाम लोग पहुंचे। यहां टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने शिरकत की। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, हेमा मालिनी, गिगी हेडिड समेत सैकड़ों सितारे स्पॉट हुए। यहां तक की हॉलीवुड से भी सेलिब्रिटीज का जमावड़ा देखने को मिला। मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में स्मृति ईरानी, राहुल वैद्य और दिशा परमार भी नजर आए। इन्होंने अपनी मौजूदगी से इस इवेंट में चार चांद लगा दिए। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और लोगों ने उन्हें 'टप्पू के पापा' कहकर बुलाना शुरू कर दिया।

टीवी की दुनिया से आए इन सितारों ने अपने स्टाइलिश अवतार से सबको इम्प्रेस कर दिया। स्मृति ईरानी जहां काली शिमर साड़ी में अपनी सादगी का तड़का लगाया। वहीं दिशा परमार ने पेस्टल कलर का शरारा पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। वहीं, राहुल वैद्य भी ब्लैक टकसीडो में खूब जच रहे थे। उनका क्लासी अवतार फैन्स को खूब भा रहा था। इतना ही नहीं दिलीप जोशी ने भी ब्लैक आउटफिट में अपने हैंडसम लुक से बाकियों को ढेर कर दिया।

अंबानी की पार्टी में दिलीप जोशी

दिलीप जोशी और उनकी पत्नी ने मैचिंग कलर कैरी किया था। इन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के रोल में देखा और पसंद किया जाता है। उसमें वह एकदम सादगी भरे अंदाज में दिखाई देते हैं। मगर किसी पार्टी में जब ये पहुंचते हैं तो इनका पूरा लुक बदल जाता है। अब इनको देखने के बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू किया। फैन्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए। पपाराजी के सामने भी जब ये पोज देने के लिए पहुंचे तो मीडिया ने इन्हें 'टप्पू वाले पापा' कहकर पुकारा तो उन्होंने स्माइल करके रिएक्ट किया।

लोगों ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने लिखा- रिलायंस स्मार्ट से बड़ा है गडा इलेक्ट्रॉनिक्स। एक ने कहा- ये दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं। एक ने लिखा- ये इनकी पत्नी हैं? एक ने लिखा- इन्हें देखकर अच्छा लगा। साधारण इंसान कोई अकड़ नहीं। एक ने कहा- यही तो देखना था। एक ने कहा- जेठालाल दिग्गज हैं। एक ने कहा- टप्पू के पापा जिसने भी बोला मस्त बोला।

दिलीप जोशी की पत्नी कौन है?

दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला जोशी है। वह जहां भी जाते हैं उन्हें साथ में ले जाते हैं। हालांकि वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। जहां दिलीप टीवी की दुनिया के स्टार हैं। वहीं जयमाला भी घर सम्भालती हैं और वहां उनकी ही चलती है। ये सिर्फ पति के साथ ही किसी अवॉर्ड फंक्शन या पार्टीज में नजर आती हैं। इनकी शादी को 20 साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। इनके दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का नाम नियती जोशी और बेटे का नाम रित्विक जोशी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.