कौन है CIA का भेदिया? इस बार दोगुना खतरनाक मिशन पर है जैक रायन, सीजन-4 का ट्रेलर रिलीज

Updated on 06-06-2023 09:59 PM
जैक रायन वापस लौट आया है। इस बार एक नए और पहले से कहीं अध‍िक खतरनाक मिशन के साथ। पॉपुलर अमेरिकी पॉलिटिकल-एक्‍शन-थ्र‍िलर वेब सीरीज 'जैक रायन' के चौथे और आख‍िरी सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जॉन क्रासिंस्की जून महीने में एक बार फिर ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं। टॉम क्लैंसी की किताब के किरदार पर आधार‍ित जैक रायन एक एक्‍स-सीआईए (सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) एनालिस्‍ट है। वह सैनिक है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश के सामने खड़े एक खतरे से निपटने का मिशन सौंपा है।

क्‍या है जैक रायन का नया मिशन

ट्विटर पर, जॉन ने Jack Ryan Season-4 का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, 'जैक रयान का अंतिम सीजन। 30 जून से शुरू होगा।' दो मिनट 18 सेकेंड के ट्रेलर में हम देखते हैं कि विदेशी धरती पर एक बड़ी राजनीतिक हस्‍ती की हत्या की साजिश रची गई है। अंदेशा है कि इसमें CIA भी शामिल है। इस बार जैक रायन के लिए चुनौती दोगुनी है, क्‍योंकि अब वह सिर्फ एक सैनिक नहीं है, बल्‍क‍ि प्रमोशन पाकर CIA का एक्‍ट‍िंग डिप्‍टी डायरेक्‍टर भी बन चुका है। एजेंसी में कुछ लोग हैं, जो भ्रष्ट हैं। ऐसे में जैक को इसे भी खत्म करना है। उसे सीआईए के कुछ पुराने दोस्तों और वफादारों का साथ चाहिए। यह पूरी साजिश एक ड्रग कार्टेल और एक आतंकवादी सेल से जुड़ी है। क्‍या जैक रायन इसमें सफल हो पाएगा?

'जैक रायन 4' कास्ट

Jack Ryan Cast: वेब सीरीज के इस आख‍िरी सीजन में माइकल पेना की एंट्री हुई है। वह डोमिंगो 'डिंग' शावेज के किरदार में हैं। इसके अलावा बाकी कास्ट में वेन्डेल पियर्स, एलिजाबेथ राइट शामिल हैं। ये दोनों ही सीजन-3 में जुड़े थे। माइकल केली भी हैं, जो वेनेजुएला के स्टेशन हेड माइक नवंबर के किरदार में दिख चुके हैं। एब्बी कोर्निश को हमने सीजन-1 से जैक की लव इंटरेस्‍ट डॉ. कैथी मुलर के तौर पर देखा है, वह इस सीजन में भी रहेंगी।

कब, कहां और कैसे देखें 'जैक रायन-4'

When and Where to Watch Jack Ryan Season 4: वेब सीरीज के इस आख‍िरी सीजन में छह एपिसोड होंगे, जिसमें हाई-ऑक्‍टे एक्शन दिखने वाला है। यह सीजन 30 जून 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा। इसमें 30 जून को दो एपिसोड का प्रीमियर होगा, जबकि इसके बाद हर हफ्ते एक नया एपिसोड आएगा। इस तरह 14 जुलाई को सीजन-4 का आख‍िरी एपिसोड स्‍ट्रीम किया जाएगा। जॉन क्रासिंस्की इस किरदार जॉन रायन को निभाने वाले 5वें एक्‍टर हैं। उनसे पहले एलेक बाल्डविन, हैरिसन फोर्ड, बेन एफ्लेक और क्रिस पाइन भी फीचर फिल्मों में जैक का कैरेक्‍टर प्‍ले कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.