छत्तीसगढ़ में अब नए कलेक्टर, एसपी कौन

Updated on 12-10-2023 03:54 PM

रायपुर। रायगढ़ व बिलासपुर कलेक्टर के लिए चुनाव आयोग किन दो नामों पर मुहर लगायेगा ? इसे लेकर ब्यूरोक्रेसी में अटकलों का दौर जारी है।

इधर खबर ये है कि छत्तीसगढ़ निर्वाचन कार्यालय से गुरूवार शाम तक कलेक्टर के लिए तीन-तीन नामों का पैनल भेज दिया जायेगा। नियम के मुताबिक चीफ सिकरेट्री कार्यालय की तरफ से नामों का पैनल पहले CEO कार्यालय को भेजा जायेगा, जहां से ECI को लिस्ट फारवर्ड हो जायेगा।

जानकारी के मुताबिक जिन नामों का पैनल तैयार हो रहा है।  उनमें हिमशिखर गुप्ता, बसव राजू, शम्मी आबिदी, अवनीश शरण, अय्याज तंबोली , रीतेश अग्रवाल, जीतेन्द्र शुक्ल,रमेश शर्मा के नाम हैं। इससे पहले कल ही चुनाव आयोग ने दो कलेक्टर, तीन एसपी व 2 ASP को हटाते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया था कि जिन सात अधिकारियों को हटाया गया है, उनके लिए तीन-तीन नामों का पैनल आयोग को भेजे ।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने बुधवार को बड़ा एक्शन लेते हुए छत्तीसगढ़ के दो IAS व 3 IPS समेत कुल 7 अफसरों को हटाने का आदेश दिया है। जिसमें बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा व कोरबा एसपी उदय किरण के अलावे बिलासपुर एएससी अभिषेक महेश्वरी व दुर्ग एएसपी संजय ध्रुव के नाम शामिल थे। साथ ही फूड विभाग के स्पेशल सिकरेट्री मनोज सोनी को भी आयोग ने हटा दिया था।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग के निर्देश के आधे घंटे बाद ही दोनों कलेक्टर ने अपना प्रभार भी चुनाव आयोग को सौंप दिया था। जिसके बाद देर रात आदेश जारी करते हुए दोनों कलेक्टर को बिना प्रभार के ही संयुक्त सचिव के तौर पर मंत्रालय में पदस्थ कर दिया गया है।

पैनल पर चुनाव आयोग लेगा अंतिम फैसला
दरअसल चुनाव आयोग जब भी आचार संहिता के दौरान इस तरह की कार्रवाई करता है, तो वो नामों का पैनल मंगवाता है। नामों का पैनल मंगवाने के बाद आयोग की तरफ से उनमें से एक-एक नामों पर मुहर लगायी जाती है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है, जब नामों को लेकर आयोग संतुष्ट नहीं होता, तो वो पैनल में भेजे नामों को रिजेक्ट कर देता है और दोबारा से पैनल मंगाये जाते हैं। इस बार चुनाव आयोग का रूख सख्त है, लिहाजा कुछ भी हो सकता है। ऐसे में देखना ये होगा कि पहले ही पैनल से नामों पर मुहर लगेगी या फिर दोबारा से पैनल मंगाया जायेगा।

ज्यादा ऑप्शन आयोग के पास है नहीं
दरअसल जितने भी IAS/IPS इन पांच सालों में हाशिये पर थे, उनमे से ज्यादातर नाम पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल है। लिहाजा कलेक्टर के नामों के लिए ज्यादा ऑप्शन है नहीं। खबरें तो ये भी है कि चुनाव आयोग की कार्रवाई की एक और लिस्ट आ सकती है। जिसमें भी कुछ कलेक्टर व एसपी के नाम हो सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.