रोहित शर्मा के बाद टेस्ट का कप्तान कौन? ये हैं 4 विकल्प, विराट कोहली- अजिंक्य रहाणे लिस्ट में नहीं हैं

Updated on 13-06-2023 10:15 PM
WTC फाइनल में भारत को मिली हार के बाद रोहित शर्मा की जमकर आलोचना हो रही है। फैंस का मानना है कि टीम को पूरी तरह अलग से बनाने जरूरत है। रोहित के टेस्ट से रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर फेक 'थैंक यू नोट' भी वायरल हुआ था। हालांकि, रोहित इस फॉर्मेट को छोड़ नहीं रहे हैं और कम ही उम्मीद है कि वनडे वर्ल्ड कप से पहले उनकी कप्तानी पर कोई आंच आए। लेकिन, कल किसने देखा। अगर उन्हें हटाया जाता है तो कप्तानी के लिए कौन-से 4 विकल्प हो सकते हैं आइए जानते हैं...

ऋषभ पंत

भारतीय टेस्ट इतिहास के सबसे बड़े मैच विनर माने जाने वाले ऋषभ पंत एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। विकेट के पीछे से इस युवा को अच्छी कप्तानी करते देखा गया है। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जितनी भी कप्तानी की है तारीफ के काबिल है। पिछले वर्ष एक कार एक्सिडेंट में वह बुरी तरह घायल हो गए थे और आने वाले समय में उनके लिए भी फिटनेस एक बड़ी समस्या रहेगी। अगर वह पूरी तरह फिट होकर लौटते हैं तो कप्तानी के इन विकल्पों में सबसे आगे रहेंगे।

श्रेयस अय्यर

रोहित शर्मा की तरह ही मुंबई से आने वाले श्रेयस अय्यर ने इंटरनेशनल लेवल पर हर मौके को भुनाया है। अगर वह फिट होते तो अजिंक्य रहाणे की वापसी नहीं होती। इससे उनके कैलिवर को समझा जा सकता है। डोमेस्टिक और आईपीएल में कप्तानी का अनुभव भी है। वह 28 वर्ष के हैं तो कम से कम 5 साल तक के लिए उनके पास जाया जा सकता है।

जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी के लिए बेहतर चुनाव हो सकते हैं, लेकिन उनकी फिटनेस बड़ी समस्या है। पिछले लगभग 3 वर्षों से वह बैक इंजरी से जूझ रहे हैं। अगर वह पूरी तरह फिट होते हैं और इसकी गारंटी होती है कि वह लंबे समय तक क्रिकेट खेल सकते हैं तो टीम मैनेजमेंट उनपर दांव लगा सकती है। हालांकि, मौजूदा परिस्थिति में इसकी संभावना कम ही है।

शुभमन गिल

शुभमन गिल की उम्र तो कम है और कप्तानी का अनुभव भी नहीं है, लेकिन इस युवा पर भरोसा किया जा सकता है। अगर उन्हें रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा की मौजूदगी में टीम का कप्तान बनाया जाता है तो वह काफी कुछ सीख सकते हैं। कम समय में अपने बल्लेबाजी से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है।

विराट-रहाणे पर शायद ही हो चर्चा

विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के साथ शायद ही टीम मैनेजमेंट वापस जाना चाहे। दोनों उम्र के इस पड़ाव पर हैं कि 2-3 साल ही और क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा आईपीएल का भी बड़ा हेक्टिक शेड्यूल होता है। रहाणे सिर्फ टेस्ट टीम में नजर आते हैं तो कोहली तीनों फॉर्मेट में हैं। हालांकि, उन्हें लेकर अब एक अलग चर्चा स्ट्राइकरेट की होती है और कुछ लोगों की मानें तो टी-20 टीम में उनसे आगे सोचने की जरूरत है।









अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.