कंगना रनौत के शो 'लॉक अप 2' में कौन होंगे कंटेस्टेंट्स, कब होगा प्रीमियर, जानें सब

Updated on 13-03-2023 10:34 PM
कंगना रनौत ने पिछले साल रिएलिटी शो 'लॉक अप' को होस्ट किया था और ये शो दर्शकों के बीच हिट रहा था। अब ये शो एक बार फिर सो अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। बताया जा रहा है कि 'Lock Upp season 2' के लिए कई सारे सिलेब्रिटीज़ को अप्रोच किया गया है। बता दें कि इस शो के पहले सीजन के विनर रहे थे मुनव्वर फारूकी। आइए जानते हैं इस शो के सीजन 2 के बारे में सबकुछ यहां।

इस बार कौन होंगे जेलर्स

जहां 'लॉक अप 1' में करण कुंद्रा जेलर रहे थे वहीं खबर है कि इस बार सेकंड जेलर के तौर पर रुबीना दिलैक नजर आ सकती हैं। हालांकि इसे लेकर फिलहाल कन्फर्म कुछ भी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि दो स्टार्स जेलर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

'लॉक अप 2' के कंटेस्टेंट्स

रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन इस शो के लिए कई सिलेब्रिटीज के नाम घूम रहे हैं। इस शो में शामिल होने को लेकर जिन कंटेस्टेंट्स के नाम की जबरदस्त चर्चा है, उनमें उमर रियाज, दिव्या अग्रवाल, सौंदर्या शर्मा, यूट्यूबर एमीवे बंटाई जैसे नाम शामिल हैं।

शो होस्ट कौन

पिछला सीजन कंगना रनौत ने होस्ट किया था और लोगों ने उन्हें होस्ट के तौर पर काफी पसंद किया। उम्मीज जताई जा रही है कि इस साल भी कंगना ही इस शो को होस्ट करने जा रही हैं।

कब आ रहा है शो

Lock Upp season 2 के प्रीमियर डेट की बात करें तो बताया जा रहा है कि ये शो मार्च के अंत तक आ सकता है। हालांकि, प्रीमियर डेट को लेकर अभी तक कोई कन्फर्म डेट की जानकारी नहीं है।


कहां देख सकेंगे Lock Upp season 2

कंगना रनौत के होस्ट वाले इस शो के सीजन 1 को ओटीटी पर टेलिकास्ट किया गया था। कहा जा रहा है कि सेकंड सीजन संबवत: टीवी पर टेलिकास्ट होगा। हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि टीवी के अलावा ये ओटीटी पर भी उपलब्ध होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
Advt.