कौन जीतेगा WTC फाइनल, किस देश जाएगी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? ब्रेट ली ने इन दो टीमों पर खेला दांव

Updated on 21-03-2023 09:32 PM
नई दिल्ली: 2023 में दो आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाना है। जून में ओवल के मैदान पर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसमें भारतीय टीम की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी। ऑस्ट्रेलिया ने टेबल में पहले और भारत ने दूसरे नंबर पर रहकर क्वालिफाई किया है। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप होना है। इसकी मेजबानी भारत के पास ही है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने दोनों टूर्नामेंट के विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है।

WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर दांव

ब्रेट ली का मानना है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनेगी। स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए WTC फाइनल के बारे में ली का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया जीतेगा। उन्होंने कहा, 'भारत अच्छी टीम है लेकिन मैच ओवल पर खेला जाना है। वहां की परिस्थितियां ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा रास आएंगी। इसलिए मेरा दांव ऑस्ट्रेलिया पर है।' 2021 में भी टीम इंडिया को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार मिली थी। उसे न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में ही खेले गए मुकाबले में हराया था।

वनडे में भारतीय टीम फेवरेट

आईसीसी वर्ल्ड कप को लेकर ब्रेट ली ने भारत को फेवरेट बताया है। उन्होंने कहा- वर्ल्ड कप मेंभारत को भारत में हराना मुश्किल होगा। भारत को यहां की परिस्थितियों के बारे में सबसे अच्छे से पता है, तो मुझे लगता है कि भारत वर्ल्ड कप जीतने का सबसे प्रबल दावेदार है।'

मेजबान ही बन रहे चैंपियन

वनडे वर्ल्ड कप में पिछले तीन बार से मेजबान देश ही चैंपियन बन रहा है। 2011 में भारत ने मुंबई में खिताब जीता था। 2015 में ऑस्ट्रेलिया मेजबान था और चैंपियन भी बना। 2019 में भी ऐसी ही स्थिति थी। इंग्लैंड ने टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। अब एक बार फिर भारत में टूर्नामेंट खेला जाना है। शायद इसी वजह से ब्रेट ली भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.