ईश्वर ने जो भी दिया है, उसे ताक़त बनाकर आगे बढ़ें : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 29-12-2023 11:44 AM

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज दिव्यांग बच्चों की पुनर्वास संस्था आरूषि के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। श्री पटेल ने राजभवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों से आत्मीय संवाद किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में यदि कोई शारीरिक कमी है, तो उन्हें ईश्वर ने दिव्य शक्ति भी जरूर दी है। आवश्यकता है उसे पहचान कर, अपनी ताकत बनायें और जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने इसके लिये जन जागृति की जरूरत बताई। इस दिशा में कैलेंडर को सार्थक पहल बताया।    

     जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से बच्चे लें प्रेरणा

राज्यपाल श्री पटेल ने दिव्यांग बच्चों को चित्रकूट के जगद्गुरु दृष्टिबाधित दिव्यांग श्री रामभद्राचार्य का उदाहरण देकर प्रेरित किया। उन्होने कहा कि जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य दृष्टिबाधित होने के बावजूद 22 भाषाओं के जानकार हैं। उनकी ज्ञानार्जन की इच्छा, जीवन के प्रति उमंग और उत्साह, हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

ओनेश की प्रशंसा की

राज्यपाल श्री पटेल ने दिव्यांग ओनेश द्वारा सुनाई गई कविता "मैं देख नहीं सकता पर महसूस कर सकता हूँ...." की सराहना की। दिव्यांग स्नेहा ने राज्यपाल को संस्था से जुड़े अपने अनुभव सुनाए। श्री पटेल ने आरूषि संस्था के दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संस्था के स्टॉफ और सभी बच्चों के साथ समूह चित्र भी खिंचवाये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.