किसका है कार में मिला 54 किलो सोना?, इस सवाल पर यह बोले सौरभ शर्मा और चेतन गौर

Updated on 30-01-2025 01:26 PM
भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर में छापेमारी के बाद बरामद संपत्ति की जांच सक्रियता से शुरू कर दी गई है। सौरभ और उसके दोनों राजदार शरद जायसवाल और चेतन गौड़ भी गिरफ्त में हैं।रिमांड मिलने के पहले दिन लोकायुक्त ने सवाल-जवाब करने से ज्यादा दस्तावेज जमावट में समय निकाला। इस दौरान लोकायुक्त पुलिस का सवाल था कि संपत्ति कहां से आई और सोना किसका है, इस पर दोनों ने सोना उनका होने से इन्कार किया तो लोकायुक्त ने जमीनों और निवेश के दस्तावेज में दिखा दिए।

दोनों का मेडिकल करवाया गया

इसी दौरान सौरभ शर्मा और चेतन गौड़ का मेडिकल भी कराया गया। बाद में शरद जायसवाल को भी रिमांड पर लेने के बाद उनको एक स्थान पर थाने की सुरक्षा में रखा गया। हालांकि जिस तरह से अभी तक की लोकायुक्त की सुस्ती सामने आई है, उससे ऐसा लग रहा है कि जांच एजेंसी ने सवाल और जवाब दोनों तय कर रखे हैं।

जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त ने पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पहले दिन चेतन गौड़ और सौरभ शर्मा को पुलिस कमिश्नरी के एक थाने में रखा था। सुबह होते ही उनको थाने से लोकायुक्त लाया गया। जहां एक कमरे में दोनों को रखा गया।

दो घंटे लगे दस्तावेज जमावट में

सौरभ शर्मा के घर छापेमारी के बाद दस्तावेज की जमावट भी नहीं की गई थी। उसके गिरफ्तार होने के बाद सौरभ के घर से दस्तावेजों की एक फाइलिंग की गई। इस दौरान करीब दो घंटे का समय लगा। इस दौरान सौरभ को लग रहा था कि उससे फिल्मी अंदाजा में सवाल-जवाब होंगे लेकिन जिस तरह के सवाल हुए, उन पर वह इन्कार ही करता रहा है।

तीनों को एक साथ रखा गया

सौरभ शर्मा, चेतन गौड़ और शरद जायसवाल को एक साथ रखने को लेकर लोकायुक्त के एक अधिकारी राजी नहीं थे। जबकि जांच टीम उन्हें एक साथ ही रखना चाह रही है। अभी तीनों को शहर के ही थानों में रखा जा रहा है।

हालांकि पुलिस रिमांड के दौरान उनका थाना बदलती रहेगी। इस दौरान लोकायुक्त के दो पुलिसकर्मी थाने में तैनात किए गए हैं। खाना भी जांच के बाद खिलाया जा रहा है।

किसी से मिलने की इजाजत नहीं

बुधवार को रिमांड के दौरान सौरभ के स्वजन उससे मिलने लोकायुक्त और हमीदिया अस्पताल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुलाकात करवाने से मना कर दिया। उनका कहना था कि मामला संवेदनशील है। ऐसे बिना अनुमति के मुलाकात संभव नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.