नोटों पर किसका हो फोटो, आंबेडकर से शिवाजी तक नेताओं ने पेश कर दिए ये उम्मीदवार

Updated on 27-10-2022 05:23 PM

अर्थव्यवस्था, खर्च, महंगाई और चुनावी माहौल में वोट के बाद अब नोट का मुद्दा भी चर्चा में है। आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील ने नोटों पर किसकी हो फोटो? की बहस छेड़ दी है। एक के बाद एक राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं और विचार सामने आ रहे हैं। कोई चाहता है कि इसपर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगे। वहीं किसी की इच्छा नोट पर शिवाजी को देखने की है।


बात बुधवार की है। सुबह करीब 11.30 पर सीएम केजरीवाल ने कहा, 'केंद्र सरकार से अपील है। गांधी जी के साथ करेंसी पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर हो, देश की बिगड़ती अर्थ व्यवस्था को आशीर्वाद मिलेगा—कई कदम उठाने चाहिए, उसमें से ये भी एक है। दिवाली पर हम सबने समृद्धि के लिए लक्ष्मी जी और विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा की।'


इसके लिए उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण भी दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की। उन्होंने कहा, 'इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। वहां 85 प्रतिशत मुस्लिम हैं और केवल 2 फीसदी ही हिंदू हैं, लेकिन करेंसी पर श्री गणेश जी की तस्वीर है। मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी की तस्वीरों को नए नोटों पर होना चाहिए।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'मां लक्ष्मी और भगवान गणेश संपन्नता और समृद्धि के प्रतीक है। उनके आशीर्वाद से देश समृद्ध होकर आगे बढ़ेगा और नंबर 1 बनेगा। भारत की करंसी पर महात्मा गांधी जी के साथ-साथ माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाना पूरे देश के लिए मंगलमयी साबित होगा..'


इसके बाद से ही उम्मीदवारों की सूची सी जारी हो गई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी से विधायक नीतेश राणे ने भी छत्रपति शिवाजी की फोटो लगाने का सुझाव दिया। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर 200 रुपये का नोट भी पोस्ट कर दिया और उसे 'परफेक्ट' बताया।


अब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी सुझाव दिया है। उन्होंने पूछा कि नोट पर बाबासाहेब की तस्वीर क्यों नहीं हो सकती। उन्होंने ट्वीट किया, 'करेंसी नोट की नई सीरीज पर डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की फोटो क्यों नहीं हो सकती? एक तरफ महान महात्मा और दूसरी तरफ डॉक्टर आंबेडकर। अहिंसा, संविधानवाद और समतावाद के साथ आने से आधुनिक भारत को जोड़ेगा।'

कुछ दिनों पहले अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी महात्मा गांधी की फोटो की जगह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर शामिल करने की मांग उठाई थी। पश्चिम बंगाल के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रचूर गोस्वामी ने कहा था, 'हमें लगता है कि भारत की आजादी के संघर्ष में नेताजी का योगदान महात्मा गांधी से कम नहीं है। भारत के महानतम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सम्मान का सबसे अच्छा तरीका करेंसी नोट पर उनकी तस्वीर होगी। गांधी जी की तस्वीर को नेताजी के साथ बदल देना चाहिए।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
 17 March 2026
जोधपुर: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर वहां मौजूद यात्रियों की रूह कांप गई। एक महिला यात्री और मौत के बीच महज कुछ…
 17 March 2026
पटना: 'मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा।' केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफगोई से बयान दिया। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है…
 17 March 2026
पटना: बिहार में राज्य सभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल कर NDA के रणनीतिकार अपनी पीठ थपथपा सकते हैं, लेकिन एक सच यह भी है कि परिणाम की घोषणा के…
 17 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान बेंच 17 मार्च से औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द को परिभाषित करने के विवादित मुद्दे पर सुनवाई शुरू करेगी।…
 17 March 2026
पटना, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार को शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के…
 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
Advt.