पोलियो कैम्पेन के लिए क्यों अमिताभ बच्चन को किया गया था हायर एक्टर ने KBC 15 में किया खुलासा

Updated on 23-08-2023 02:22 PM
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15' की मेजबानी कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्मों और विज्ञापनों में भी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने शो के बीते एपिसोड की शुरुआत में चंद्रयान 3 को लेकर देशवासियों को बधाई दी और कुछ लाइन्स भी कहीं। इसके अलावा उन्होंने सामने हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट कुनाल सिंह के सामने 50 लाख का सवाल रखा और पोलियो का एड क्यों मिला, इसका भी खुलासा किया।

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15' में हर बार की तरह अपनी लाइफ का एक किस्सा शेयर किया। वह अपनी फैमिली से लेकर काम के बारे में कुछ न कुछ बताते रहते हैं। इस बार एक्टर ने पोलियो कैम्पेन से जुड़ने का वाकया शेयर किया। बताया कि इस कैम्पेन के डायरेक्टर ने उन्हें उनकी 'एंग्री यंग मैन' की इमेज की वजह से हायर किया था क्योंकि लोग अपने बच्चों को टीका लगवाने की डायरेक्टर की गुहार नहीं सुन रहे थे।

अमिताभ बच्चन से डांटने को कहा गया

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनसे कहा गया, 'आप डांट दीजिए।' बाद में, WHO के अधिकारियों ने भारत के एक गांव का दौरा किया और एक महिला से पूछा कि उसने अपने बच्चे को टीका लगाने का फैसला क्यों किया? तो उसने कहा, 'अमिताभ जी गुस्सा हो रहे थे तो हमने कर दिया।' बता दें कि एक्टर साल 2005 से इस मुहिम के ब्रैंड एम्बेस्डर के रूप में जुड़े हुए हैं और हर साल उनका एक विज्ञापन अलग मैसेज के साथ जरूर आता है।

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। वह 70 से दशक से इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वह प्रभास और दीपिक पादुकोण के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई देंगे, जो कि 2024 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह टाइगर श्रॉफ के साथ वह 'गणपत' में भी अहम भूमिला में नजर आएंगे। इसके पहले वह 'ऊंचाई', 'गुडबाय', 'ब्रह्मास्त्र' जैसी मूवीज कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.