नोएडा वालों के करोड़ों रुपये बैंकों में क्यों फंस गए? धनतेरस पर घर और प्लॉट खरीदने जा रहे लोग संकट में
Updated on
18-10-2025 02:16 PM
नोएडा: धनतेरस पर जमीन, दुकान और मकान खरीदने वाले सैकड़ों लोगों के सामने चेक क्लियरेंस का संकट खड़ा हो गया है। जिले के एक दो नहीं अधिकांश बैंकों में इस संकट के चलते काफी लोगों के करोड़ों रुपये फंस गए हैं। लोग बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। बैंक में काउंटर पर बैठे कर्मचारी कह रहे हैं कि आरबीआई नए सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रहा है जिनसे नए साल में एक ही दिन में अब सभी चेक क्लियर हो जाएंगे।
बैंकों के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक क्लियरेंस के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। तीन जनवरी 2026 से उसी दिन चेक क्लियर करने का नियम बनाया गया है। इसके तहत चेक जमा करने के तीन घंटे के भीतर क्लियर हो जाएगा। इसका पहला चरण 4 अक्टूबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक है।
नए सिस्टम से तेजी से मिलेंगे रुपये
इसमें बैंक में चेक जमा करने के बाद शाम सात बजे तक कन्फरमेंशन देना होगा वरना चेक अपने आप क्लियर मान लिया जाएगा। इस नए सिस्टम से ग्राहकों को रुपये तेजी से मिलेंगे और बैंकों की लेन देन की दक्षता बढ़ेगी। आरबीआई के इस नियम के चलते सॉफ्टवेयर अपडेशन का काम सभी बैंकों में चल रहा है। तकनीकी दिक्कतों के चलते चेक भी बाउंस हो रहे हैं। लोगों को कुछ दिन और दिक्कत हो सकती है।
क्या बोले बैंक मैनेजर?
लीड बैंक के मैनेजर राजेश कठेरिया ने बताया कि इस समस्या में बैंकों की कोई भूमिका नहीं है। आरबीआई का सर्वर अपग्रेड करने से यह तकनीकी समस्या हुई है। इसे सही कराया जा रहा है। एक से दो दिनों में सर्वर ठीक होने की संभावना है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…