कोरोना के बाद क्यों भारत में क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के केस? स्टडी के बाद एक्शन प्लान तैयार करेगी सरकार

Updated on 31-03-2023 06:00 PM
नई दिल्ली: कोविड के बाद कार्डिएक अरेस्ट के सामने आ रहे मामलों को लेकर देश का इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) स्टडी कर रहा है, जिसकी रिपोर्ट अगले दो महीने के भीतर आ सकती है। ICMR यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि कोविड-19 और हार्ट अटैक के बीच क्या कोई संबंध है? केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि हार्ट अटैक से होने वाली मृत्यु पर ICMR डिटेल स्टडी कर रहा है। जल्द ही इस पर रिपोर्ट आएगी।

डॉ. मांडविया ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद सरकार एक्शन प्लान तय करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाएं सामने आई, जिसमें पब्लिक प्रोग्राम के दौरान कई लोगों की हार्ट अटैक से मौत हुई है। इस मसले पर ICMR के वैज्ञानिकों के साथ तीन बैठकें की गईं और इसके क्या कारण है, इसका पता लगाने के लिए एक स्टडी चल रही है।

अचानक हार्ट अटैक आने के कई वीडियो वायरल
अचानक हार्ट अटैक आने के कारण हुई मौत के कई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। नाचते-गाते, चलते-फिरते हुए कई लोगों की मौत हो गई और उनमें युवा भी शामिल हैं। युवाओं में कार्डिएक अरेस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल भी उठाए जा रहे हैं। इसे कोविड से जोड़कर भी इसे देखा जा रहा है। ICMR ऐसे 400 से 500 लोगों की पहचान कर रहा है, जिनको हार्ट अटैक आया है। यह जांच होगी कि उन लोगों को कोविड हुआ था या नहीं? कोविड के बाद भी क्या कोई परेशानी हुई थी? उनको क्या कोई और भी बीमारी थी, उनके वैक्सिनेशन स्टेटस को भी देखा जाएगा।
खराब दवा बनाने पर बख्शेंगे नहीं : मांडविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि जो दवा कंपनियां क्वॉलिटी से समझौता करती है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। देश में 10500 से ज्यादा फॉर्मा कंपनियां है। दवा पब्लिक हेल्थ से जुड़ा विषय है और दवा की क्वॉलिटी के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्यों में भी ड्रग कंट्रोलर होते है, जो इंस्पेक्शन करते हैं। साथ ही भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया भी दवाओं की गुणवत्ता पर खास नजर रखता है। अगर कहीं भी कम गुणवत्ता वाली दवा मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाती है। केंद्र सरकार ने घटिया दवाओं के निर्माण की वजह से 18 कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.