सीएम योगी ने प्रशांत कुमार को क्यों बनाया शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष? बता दी दिल की बात

Updated on 25-12-2025 12:54 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में यूपी पुलिस के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार के दोबारा पावर में आने की चर्चा तेज है। दरअसल, प्रशांत कुमार सीएम योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा पुलिस अधिकारियों में शामिल रहे हैं। सीएम योगी ने उन्हें नियमों से हटकर यूपी डीजीपी के पद पर बैठाया था। प्रशांत कुमार के रिटायरमेंट के बाद से ही दोबारा उनके पावर में लौटने के कयास लगाए जा रहे थे। पिछले दिनों शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद के साथ उनकी सरकार में वापसी हुई तो कई सवाल उठने लगे। राजनेताओं से लेकर अधिकारियों तक में इस नियुक्ति की चर्चा हो रही थी। अब इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा से जवाब दिया है।

छांगुर तक का जिक्र

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर तगड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इनके शासनकाल में सरकारी जमीनों पर कब्जा हुआ। छांगुर जैसा कोई व्यक्ति कब्जा करके अनैतिक कार्य करेगा तो उसके खिलाफ बुलडोजर चलेगा ही। सीएम ने कहा कि जिस प्रकार से हमारी सरकार ने माफियाओं की कमर तोड़ी है, वैसे ही नकल माफियाओं पर भी नकेल कसेंगे।

पूर्व डीजीपी की नियुक्ति की चर्चा

विधानसभा में नकल माफियाओं पर एक्शन को लेकर सीएम योगी ने पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार की नियुक्ति का जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा सेवा चयन आयोग, पुलिस भर्ती बोर्ड में प्रक्रिया को बेहतर बनाया गया है। भर्ती की इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए हमने हरेक स्तर पर उस प्रकार के तंत्र को विकसित किया है। शिक्षा सेवा चयन आयोग में भी हमने इसीलिए रिटायर्ड डीजीपी को बैठाया है।
सीएम योगी ने कहा कि जिस प्रकार से हमने माफिया की कमर तोड़ी है, नकल माफिया की कमर को भी वहां बैठकर ऐसे ही तोड़ना है। नकल माफिया को लेकर सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि आदत तो आपलोगों (समाजवादी पार्टी) ने खराब की है। उनकी आदत को सुधारने का काम हम करेंगे। जब कोई हेंकड़ी दिखाता है तो उसकी इस हेंकड़ी को ठीक करने का काम सरकार को करना चाहिए। यही हमारे इस पद की शपथ है।

लगातार हुए माफिया पर एक्शन

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार के कार्यकाल में माफियाओं के खिलाफ लगातार एक्शन हुए। महिला अपराध के मामले में एक्शन से उन्होंने अलग पहचान बनाई। संगठित अपराध के सफाए पर काम किया। माफिया मुख्तार अंसारी से लेकर अतीक अहमद के खिलाफ प्रभावी एक्शन हुए। प्रशांत कुमार ने एडीजी से लेकर डीजीपी तक के कार्यकाल में सीएम योगी की नीतियों को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई। एनकाउंटर एवं हाफ एनकाउंटर पॉलिसी से लेकर बुलडोजर एक्शन तक को वे जमीन पर लागू कराते दिखे। अब नकल माफियाओं के खिलाफ आयोग के अध्यक्ष के तौर पर काम करते दिखेंगे। सीएम योगी ने यह साफ कर दिया है।

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है। उन्होंने अपने सेवाकाल में 300 से अधिक एनकाउंटर किए। उन्हें लगातार चार साल 2020, 2021, 2022 और 2023 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया। यह उपलब्धि उन्हें अधिक खास बनाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.