दीपिका कक्कड़ संग दोस्ती में क्यों आई खटास, फलक नाज ने किया खुलासा, कहा- मैं किसी का दूसरा ऑप्शन नहीं बन सकती

Updated on 16-09-2023 05:16 PM
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' फेम फलक नाज पिछले कुछ समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले कुछ सालों में कई टेलीविजन शो में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। टीवी धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में जहां उन्होंने जान्हवी का किरदार निभाया था, उन्होंने दीपिका कक्कड़ के साथ अच्छा बॉन्ड भी बनाया। हालांकि, समय के साथ दोनों की दोस्ती में दरार पड़ने लगी। हाल ही में, फलाक नाज ने दीपिका के साथ अपने मतभेदों के पीछे के असली कारण और उन परिस्थितियों के बारे में बात की, जिनके कारण उनकी दोस्ती में खटास आ गई।
फलक नाज और दीपिका कक्कड़ अब दोस्त नहीं हैं। 'ईटाइम्स' के साथ खास बातचीत में, फलक नाज ने असल वजह बताई। जिस कारण उनकी दोस्ती प्रभावित हुई। इसके बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने कहा, 'जिंदगी में कभी-कभी ऐसा हो जाता है जब आप किसी के साथ अच्छी दोस्ती में रहते हैं और सालों के बाद भी अलग हो जाते हैं। और कई बार ऐसा भी होता है। जब आप कुछ ही घंटों में किसी के साथ लगाव महसूस कर सकते हैं। ये बॉन्ड और रिलेशन यूनिवर्स की तरह से तय होते हैं।'

फलक नाज नहीं बन सकतीं दूसरा ऑप्शन

फलक नाज ने आगे बताया कि कैसे वह किसी के लिए दूसरा ऑप्शन बनना बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा, 'जिंदगी में कई बार लोगों की प्रायोरिटीज बदल जाती हैं और मैं किसी का दूसरा ऑप्शन नहीं बन सकती। मतलब कि जब कोई फ्री हो तभी बात करेगा मुझसे... मैं नहीं कह रही हूं कि आप मुझसे रोजाना बात करें। लेकिन जब मैं मुसीबत में हूं तो कम से कम मेरे साथ खड़े रहो, अपना सपोर्ट दिखाओ।'

दीपिका नहीं बनीं फलक नाज का सहारा

तुनिशा शर्मा मौत मामले में परिवार ने बहुत कुछ झेला। लेकिन दीपिक कक्कड़ की तरफ से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब आप मुसीबत में होते हैं तो आपके दुश्मन भी आपसे पूछते हैं कि क्या आपको किसी मदद की जरूरत है। जब आप रिश्ते बनाते हैं तो आप लोगों से उम्मीद करना शुरू कर देते हैं, लेकिन इस घटना के बाद मैंने लोगों से उम्मीदें रखना बंद कर दिया है क्योंकि कुछ लोगों ने वो उम्मीदें तोड़ी हैं।'

धीरे-धीरे टूट गया फलक-दीपिका का रिश्ता

उन्होंने आगे कहा, 'इन परिस्थितियों ने मुझे जीवन में प्रैक्टिकल बना दिया है और यह पूरी तरह से ठीक है। ईश्वर उन पर कृपा करें। मैंने उनके साथ कुछ खूबसूरत पल बिताए हैं और दिल का रिश्ता था, लेकिन कोई बात नहीं। आप अपनी जिंदगी में खुश रहो, हम अपनी जिंदगी में खुश हैं।' फलक नाज़ ने खुलासा किया कि कैसे दीपिका कक्कड़ के साथ उनकी दोस्ती धीरे-धीरे टूट गई। उन्होंने कहा, 'हमारा रिश्ता धीरे-धीरे टूटने लगा, यह रातोरात नहीं हुआ। प्राथमिकताएं उसकी तरफ से बदलीं, मेरी तरफ से नहीं। मेरी शादी नहीं हुई अभी तक…।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.