इजरायल ने सीरिया के दो प्रमुख हवाई अड्डों पर क्यों की बमबारी, ईरान का कनेक्शन जान लीजिए

Updated on 13-10-2023 02:04 PM
दमिश्क: इजरायल ने गुरुवार को हवाई हमला कर सीरिया के दो मुख्य हवाई अड्डों को बर्बाद कर दिया। यह इजरायल पर हमास से के हमले के बाद इजरायली सेना का सीरिया पर पहला हवाई हमला है। इजरायल के हमलों के कारण बार-बार राजधानी दमिश्क और उत्तरी शहर अलेप्पो में हवाई अड्डों पर उड़ानें रोकनी पड़ी हैं। सीरिया की सरकारी मीडिया ने एक अनाम सैन्य स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि एक साथ हुए इन हमलों ने दोनों हवाई अड्डों के लैंडिंग स्ट्रिप्स को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे वे सर्विस से बाहर हो गए। दोनों हवाई अड्डों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।


सीरिया और ईरानी राष्ट्रपति की बातचीत के बाद हुआ हमला

इजरायल ने सीरिया पर यह हमला तब किया, जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तेल अवीव के दौरे पर हैं। यह हमला ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के टेलीफोन पर हुई बातचीत के चंद घंटों बाद किया गया। इस बातचीत के दौरान रायसी और असद ने अरब और इस्लामी देशों से इजरायल का सामना करने में सहयोग करने का आह्वान किया। सीरिया की सरकारी मीडिया ने अनाम सैन्य स्रोत के हवाले से बताया कि इन हमलों का मकसद हमास के साथ संघर्ष से लोगों का ध्यान भटकना था।

सीरिया पहुंचने वाले थे ईरानी विदेश मंत्री


इजरायली मीडिया हारेत्ज ने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री के आगमन की खबर के बाद इजरायल ने सीरियाई हवाई अड्डों पर बमबारी की। इजरायली वायु सेना की दमिश्क और अलेप्पो में बमबारी के कारण ईरानी विदेशी मंत्री के विमान को बदाद की ओर मोड़ दिया गया। हालांकि, ईरान की तरफ से अपने विदेश मंत्री के सीरिया दौरे को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। सीरिया में एक दशक से अधिक समय से चले आ रहे युद्ध के दौरान इजरायल ने सैकड़ों बार हवाई हमले किए हैं, जिनमें मुख्य रूप से ईरान समर्थित बलों और लेबनानी हिजबुल्लाह लड़ाकों के साथ-साथ सीरियाई सेना की चौकियों को निशाना बनाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.