रवीना टंडन ने 'धुरंधर' देखने के बाद क्‍यों कहा SORRY! यामी गौतम का भी लिया नाम, जानिए माजरा

Updated on 16-02-2026 01:17 PM
रणवीर सिंह, अक्षय खन्‍ना स्‍टारर 'धुरंधर' को रिलीज हुए करीब ढाई महीने होने को हैं। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर इतिहास रचा। सिनेमाघरों में 70 दिनों में इसने वर्ल्‍डवाइड 1305 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया। देश में 838.32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन हुआ। अकेले एक भाषा में रिलीज होकर इसने देश में 1005.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया, जो इससे पहले किसी भारतीय फिल्‍म ने नहीं किया था। मजेदार बात यह है कि आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी इस स्‍पाई एक्‍शन फिल्‍म की चर्चा आज भी उतनी ही हो रही है। OTT पर रिलीज के बाद यह दुनियाभर में टॉप ट्रेंड हो रही है। फिल्‍म के फैंस की लंबी-चौड़ी फेहरिस्‍त है, जिसमें अब रवीना टंडन का भी नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने एक चैट के दौरान खुलासा किया है कि 'धुरंधर' देखने के बाद उन्‍होंने यामी गौतम से 'सॉरी' कहा था।

एक्‍ट्रेस यामी गौतम 'धुरंधर' के डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर आदित्‍य धर की पत्‍नी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में कैमियो कर रही हैं। इससे पहले यामी ने कहा था कि उन्‍हें इस बात का अफसोस है कि वह इतनी शानदार फिल्‍म का हिस्‍सा नहीं बन सकीं। अब रवीना ने 'जूम स्पॉटलाइट' पॉडकास्ट सेशन में 'धुरंधर' देखने के बाद अपने रिएक्शन का दिलचस्‍प किस्‍सा शेयर किया है।

'धुरंधर' देश रवीना टंडन ने यामी गौतम को किया था फोन

'मोहरा' की एक्‍ट्रेस ने कहा, 'मैंने 'धुरंधर' देखी और यामी गौतम को फोन करके 'सॉरी' कहा। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके पति की सबसे बड़ी फैन हूं। आपको मेरा अटेंशन अपने पति के साथ शेयर करना होगा, क्योंकि मुझे लगता है कि वह इसके लायक हैं।' रवीना टंडन ने यह दिलचसप किस्‍सा शेयर करते हुए आगे बताया, 'उन्होंने वो सारी चीजें वापस ला दी, जो मिसिंग थी। 'पुष्पा', 'KGF', और 'धुरंधर' जैसी फ‍िल्में देखकर दर्शकों को संतुष्‍ट‍ि मिली है। लग रहा कि पर्दे पर हीरो, हीरो जैसा दिख रहा है। यह देश, इसकी समस्‍याओं और उनसे डील करने की बात है। हीरो, अब हीरो बनकर सामने आ रहा है।'

रवीना टंडन बोलीं- तब 10 साल के थे रणवीर सिंह

पॉडकास्‍ट के दौरान, जब रवीना टंडन को बताया गया कि रणवीर सिंह का कहना है कि वह उनके सबसे बड़े फैन हैं, तो वह नॉस्‍टैल्‍ज‍िया में खो गईं। रवीना ने कहा, 'जब वह मुझे एक सेंसुअस गाना (ट‍िप ट‍िप बरसा पानी) करते हुए देखने आए थे, तब वह 10 साल के थे। मुझे वह 'धुरंधर' में बहुत पसंद आए। आदित्य जीनियस हैं। वह 'माइंड-ब्लोइंग' शब्द से कहीं आगे हैं। संजय और अक्षय बहुत शानदार हैं। सारा बहुत ब्रिलियंट लगीं। राकेश बेदी सर और गौरव गेरा कमाल के हैं।'

सच्‍ची घटनाओं से प्रेरित काल्‍पनिक फिल्‍म है 'धुरंधर'

मेकर्स के मुताबिक, 'धुरंधर' सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्‍म है। यह पड़ोसी मुल्‍क पाक‍िस्‍तान के ल्‍यारी की कहानी है, जहां लोकल गैंग्‍स का खात्‍मा करने के लिए भारत सरकार ने खूफिया 'ऑपरेशन ल्‍यारी' लॉन्‍च किया था। यह फिल्‍म ना सिर्फ बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई है, बल्‍क‍ि इसके किरदारों और असल जिंदगी में उनकी कहान‍ियों को लेकर सोशल मीडिया पर लंबी चर्चा रही है। हालांकि, मेकर्स ने इसे असल घटनाओं से प्रेरित बताया है, ना कि असल घटनाओं पर आधारित। फिल्‍म के मेकर्स ने सेंसर बोर्ड से साफ शब्‍दों में कहा है कि फिल्‍म काल्‍पनिक है।

अब ईद पर 'धुरंधर 2' का है इंतजार

'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब हर किसी को 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का इंतजार है। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बना चुके डायरेक्‍टर आदित्य धर की यह सीक्‍वल फिल्‍म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में पैन इंडिया रिलीज होगी। ईद और गुड़ी पड़वा के मौके पर 'धुरंधर 2' बॉक्‍स ऑफिस पर KGF फेम यश की 'टॉक्‍स‍िक' से टकराएगी

रवीना टंडन की अपकमिंग फिल्‍में

रवीना टंडन को पिछली बार 'इन गलियों में' और 'घुड़चढ़ी' फिल्‍म में देखा गया था। आगे वह अक्षय कुमार की मल्‍टीस्‍टारर 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। यह फिल्‍म 26 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह सूर्या की तमिल फिल्‍म 'सूर्या 46' में भी नजर आएंगी, जिसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.