अटल बिहारी के भक्त LLB, Phd एमएलए की नॉलेज पर झारखंड के मंत्री ने क्यों उठाया सवाल?
Updated on
09-12-2025 01:01 PM
रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को अजब नजारा देखने को मिला। योगेन्द्र प्रसाद, पेयजल मंत्री, झारखंड ने कहा कि ' पूरे राज्य में केवल 100 रुपया में 100 सीएफटी बालू मुहैया करा रही है महोदय। योगेन्द्र प्रसाद, पेयजल मंत्री, झारखंड ने कहा कि 'फिर माननीय सदस्य कहेंगे कि MDO का मतलब क्या होता है तो मैं बता देता हूं, माइन्स डेपलपमेंट ऑपरेटर। माननीय सदस्य को इसका ज्ञान तो होगा ही'इसके बाद योगेंद्र प्रसाद इसको लेकर अपना जवाब दे रहे थे।
झारखंड विधानसभा में 'ज्ञान की बात'
इसी बात पर शशिभूषण मेहता भड़क गए और उन्होंने कहा कि 'सबसे पहले तो माननीय मंत्री जी के इस शब्द का ज्ञान का और अज्ञान का वाली बात है, तो हम मंत्री जी से कम पढ़े-लिखे नहीं हैं। डबल एमए, पीएचडी, एलएलबी सब हैं।' इसके बाद कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सरकार पर सवालों की झड़ी लगा दी।
कुशवाहा शशिभूषण मेहता दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के हैं बड़े प्रशंसक
डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता झारखंड के पलामू जिले से आते हैं। 2024 में उन्होंने पांकी विधानसभा सीट पर बीजेपी के टिकट से चुनाव जीता। राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में उनका अपना एक उत्कृष्ट रिकॉर्ड है। वह एमए (गोल्ड मेडलिस्ट), इतिहास (डबल एमए), एलएलबी और पीएचडी की डिग्री प्राप्त हैं। उन्होंने झारखंड राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में एक पुनर्जागरण का सूत्रपात किया। स्कूलों की स्थापना करके उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि शिक्षा किसी एक वर्ग तक सीमित न रहे। डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता झारखंड में SBP Mehta के नाम से ज्यादा लोकप्रिय हैं। राजनीति में वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी को प्रेरणास्रोत मानते हैं। जानकार बताते हैं कि अपने प्ररेणास्रोत नेताओं की तरह उन्होंने भी झारखंड के लोगों के फायदे के लिए काम किया है।

अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…