गाजा में क्यों घुसना चाहती है इजरायली सेना क्या ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड में मिलेगी कामयाबी, जानें खतरा

Updated on 14-10-2023 02:56 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि हमास को मिट्टी में मिला दिया जाएगा और गाजा कभी भी उस स्थिति में नहीं पहुंचेगा जैसा वह था। इजरायल में हमास के हमलों में अब तक 1,300 लोगों के मारे जाने के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हमास का हर आतंकी खुद को मरा हुआ माने। इजरायल ने ऑपरेशन स्वार्ड ऑफ आयरन शुरू किया है, जिसका लक्ष्य गाजा में अब तक किए गए सभी ऑपरेशन से कभी ज्यादा महत्वाकांक्षी हैं। लेकिन क्या यह पूरा हो सकता है?

इस ऑपरेशन में इजरायली सेना गाजा पट्टी पर जमीनी आक्रमण करेगी, जो नागरिकों के लिए भारी जोखिम हो सकता है। इजरायल के हवाई हमलों में पहले ही हजारों लोगों की जान जा चुकी है। अब तक 4 लाख लोग अपने घरों को छोड़कर जा चुके हैं। गाजा पट्टी में घुसना ही इजरायल का लक्ष्य नहीं है, बल्कि वहां लगभग 150 इजरायली नागरिकों को छुड़ा कर लाना है, जिन्हें हमास ने बंधक बनाया हुआ है। इजरायली रक्षा बलों के चीफ ऑफ स्टाफ हरजी हलेवी ने हमास को खत्म करने की कसम खाई।

क्या हमास को खत्म किया जा सकता है

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के आर्मी रेडियो के सैन्य विश्लेषक अमीर बार शालोम ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इजरायल हमास के हर सदस्य को खत्म कर सकता है। क्योंकि यह चरमपंथी इस्लाम का विचार है। लेकिन वह इसे जितने हो सके उतना कमजोर कर सकते हैं।' यह बात सही हो सकती है। क्योंकि इजरायल और हमास के बीच चार युद्ध लड़े गए हैं और उसके रॉकेट हमलों को रोकने की हर कोशिश नाकाम रही है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जोनाथन कॉनरिकस ने कहा कि इस युद्ध के खत्म होने के बाद हमास के पास इजरायली नागरिकों को धमकाने या मारने की सैन्य क्षमता नहीं रहेगी।

इतना आसान नहीं ऑपरेशन

सैन्य अभियान लेकिन इतना आसान नहीं होने वाला। कई कारणों से यह पटरी से उतर सकता है। हमास की सशस्त्र शाखा इज्जेदीन अल कसम ब्रिगेड ने इजरायल के हमले की तैयारी कर ली है। जाहिर तौर पर विस्फोटक उपकरण लगाए गए होंगे और घात लगाकर हमले की प्लानिंग होगी। इसके लिए हमास के आतंकी गाजा की जमीन के नीचे बनी सुरंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साल 2014 की एक लड़ाई में इजरायल एंटी टैंक माइन के कारण भारी नुकसान हुआ था। इसमें आम नागरिक भी मारे गए थे। यही वजह है कि इजरायल ने 11 लाख लोगों को घर छोड़ने को कहा है। इजरायली लोगों को चेतावनी दी गई है कि यह लड़ाई महीनों चल सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.