रुबीना दिलैक संग फोटो-वीडियो क्यों नहीं शेयर करते? अभिनव शुक्ला ने सवालों के दिए सीधे जवाब, नो बकवास!

Updated on 29-09-2023 02:33 PM

'छोटी बहू' और 'शक्ति' सीरियल फेम रुबीना दिलैक इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हों भी क्यों ना, वो मां जो बनने वाली हैं। शादी के 5 साल बाद उन्होंने जब फैंस को ये गुड न्यूज दी तो वे खुशी से उछल पड़े। बधाइयां देने लगे। रुबीना के साथ-साथ उनके पति अभिनव शुक्ला पर भी फैंस तब फिदा हो गए थे, जब वो रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' में आए थे। वो जिस तरह से अपनी बीवी का ख्याल रखते थे, सिचुएशन को मैच्योरिटी से हैंडल करते थे, वो अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया था। हालांकि, इतना सब होने के बाद भी कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आए दिन कपल को खरीखोटी सुनाते रहते हैं। अब अभिनव ने कुछ सवालों का एकदम करारा जवाब दिया है, जिससे उन लोगों की बोलती बंद हो जाएगी।

Rubina Dilaik के पति Abhinav Shukla ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब भी संभव होगा मैं अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त करूंगा.. साल में कई बार.. लेकिन ट्रोलर्स और कुछ क्रिटिकल थिंकर्स के लिए मैं बार-बार नहीं, बल्कि कुछ सालों में एक बार जवाब दूंगा ताकि आप महसूस न करें कि आप उपेक्षित हैं।' दरअसल उन्होंने कुछ ऐसे सवालों के जवाब दिए हैं, जो कुछ यूजर्स अक्सर पूछते हैं।
 

पहला सवाल- आप रुबीना संग फोटोज/वीडियो शेयर क्यों नहीं करते हैं या उन्हें सपोर्ट क्यों नहीं करते हैं?

जवाब- मेरा सपोर्ट घर से शुरू होता है। बेसिक ग्राउंड लेवल पर... बहुत कुछ है जो मैं करता हूं और ये सभी काम इतने पावन हैं कि मैं इन्हें पब्लिक डोमेन में शेयर नहीं सकता हूं। ये मेरी और उसकी समझ के लिए है। ये ऐसा ही होना चाहिए। प्यार और परवाह सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करने के लिए नहीं बने हैं।

दूसरा सवाल- आप काम क्यों नहीं करते हैं?

जवाब- मैं कुछ जरूरी कामों में हूं, और उन्हें बता नहीं सकता हूं। लेकिन हां जब सही समय आएगा, तब अनाउंस किया जाएगा। हां मैं ये मानता हूं कि मैं वर्कोहॉलिक नहीं हूं। ऐसे दिन भी होते हैं जब मैं सिर्फ नदी या झील के पास कैंप लगाना चाहता हूं और आसमान-जंगलों की तरफ देखना चाहता हूं। कुछ भी ठोस नहीं कर रहा हूं और ये बदलेगा नहीं। सॉरी।
 

तीसरा सवाल- फैमिली के साथ फोटोज और वीडियो क्यों नहीं शेयर करते हो?

जवाब- उन्हें सोशल मीडिया का आइडिया पसंद नहीं है। वो कैमरा के सामने अनकंफर्टेबल हो जाते हैं। टेक्निकली वे संतुष्ट हैं और कैमरा के लिए कुछ भी करना पसंद नहीं करते हैं...।'
 


चौथा सवाल- ट्रेकिंग करता रहता है काम कर ले?

जवाब- हीही भाई तुम कर लो काम! मैंने बहुत किया है! तुम इतना काम करो कि मेरे पोस्ट पर कॉमेंट करने का टाइम ना मिले तुम्हें।
 

पांचवा सवाल- व्लॉग क्यों नहीं बनाते?

जवाब- मैंने ट्राई किया है और ट्राई कर रहा हूं। मैंने कुछ इंट्रेस्टिंग स्टफ किया है... लेकिन व्लॉगिंग एक कीमत पर होती है। आप सिर्फ कैमरे के लिए सबकुछ करते हो। आप मोमेंट में जीना छोड़ देते हो और कैमरे और व्यूज के लिए चीजें करने लगते हो... लेकिन आप कभी ना नहीं कहते, शायद...।

कौन हैं अभिनव शुक्ला?

अभिनव शुक्ला का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ था। उनके पिता डॉक्टर केके शुक्ला पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में कीटविज्ञानशास्री हैं। मां राधा शुक्ला गुरु नानक पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। अभिनव ने साल 2000 में इसी स्कूल में पढ़ाई की और साल 2004 में फिर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की। उन्होंने साल 2007 में 'जर्सी नंबर 10' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वो 'छोटी बहू' सीरियल में भी काम कर चुके हैं। वो बॉलीवुड मूवी 'लुका छुपी' में भी काम कर चुके हैं। रुबीना के साथ 'बिग बॉस 14' में आ चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.