नकाब पहनकर खाने में मसला क्यों! जायरा वसीम बनी थीं मुस्लिम औरतों की मसीहा, 24 साल में निकाह करके बनीं बेगम

Updated on 18-10-2025 02:34 PM
'दंगल' की एक्ट्रेस जायरा वसीम ने 2019 में धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए बॉलीवुड छोड़ दिया था, अब वो शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार शाम इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को चौंका दिया। जायरा ने समारोह की दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें इस पल को खूबसूरती से कैद किया गया है। पहली तस्वीर में, वह अपने निकाहनामा पर साइन करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ में मेहंदी के डिजाइन और एक खूबसूरत पन्ना की अंगूठी है।

जायरा वसीम ने भले ही इंडस्ट्री छोड़ दी लेकिन जब वो सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं तो हर मुद्दे पर खुलकर बोलती थीं। जायरा ने एक इंटरनेट यूजर के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी, जिसने एक महिला के नकाब पहने हुए खाना खाने पर सवाल उठाया था। एक्ट्रेस ने मजाक करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से एक इंसान की अपनी पसंद है। तस्वीर में, एक महिला अपने दाहिने हाथ से खाना खा रही थी और बाएं हाथ से अपना नकाब पकड़े हुए थी। ट्विटर यूजर ने लिखा था- क्या यह किसी इंसान की पसंद है?

नकाब पहनकर खाने पर बोलीं जायरा वसीम

इसी पर रिएक्शन देते हुएा जायरा ने ट्वीट किया, 'अभी एक शादी में गई थी। बिल्कुल ऐसे ही खाया। पूरी तरह से मेरी पसंद। तब भी जब मेरे आस-पास के सभी लोग मुझे नकाब उतारने के लिए टोकते रहे। मैंने नहीं उतारा। हम यह आपके लिए नहीं करते। इससे निपटें।' जायरा को कई यूजर्स का सपोर्ट भी मिला।


जायरा वसीम खुलकर रखतीं पक्ष

साल 2022 में जायरा ने हिजाब विवाद पर अपनी राय रखी थी और कहा था, 'हिजाब को एक विकल्प मानने की विरासत में मिली धारणा गलत जानकारी पर आधारित है। यह अक्सर सुविधा या अज्ञानता का परिणाम होता है। इस्लाम में हिजाब एक विकल्प नहीं, बल्कि एक दायित्व है। इसी तरह, जो महिला हिजाब पहनती है, वह उस ईश्वर द्वारा दिए गए दायित्व को पूरा कर रही है जिसे वह प्यार करती है और जिसके प्रति समर्पित है। मैं, एक हिजाब पहनने वाली महिला के रूप में, कृतज्ञता और विनम्रता के साथ इस पूरी व्यवस्था का विरोध करती हूं जहां महिलाओं को केवल एक धार्मिक प्रतिबद्धता निभाने के लिए रोका और परेशान किया जाता है।'

हिजाब विवाद पर बोलीं जायरा

उन्होंने आगे लिखा, 'मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ इस बात को बढ़ावा देना और ऐसी व्यवस्था स्थापित करना जहां उन्हें शिक्षा और हिजाब के बीच चयन करना पड़े या दोनों में से किसी एक को छोड़ देना पड़े, सरासर अन्याय है। आप उन्हें एक बहुत ही गलत ऑप्शन चुनने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं जो आपके एजेंडे को बढ़ावा देता है और फिर जब वे आपके बनाए हुए ढांचे में कैद हैं, तो उनकी आलोचना कर रहे हैं। उन्हें अलग चुनाव करने के लिए प्रोत्साहित करने का कोई और विकल्प नहीं है। यह पूर्वाग्रह नहीं तो और क्या है, जो लोग इसकी पुष्टि करते हैं, वे इसके समर्थन में काम कर रहे हैं? इन सबके ऊपर, यह दिखावा करना कि यह सब सशक्तिकरण के नाम पर किया जा रहा है, उससे भी बदतर है, जबकि यह बिल्कुल इसके उल्टा है। दुखद।'

जायरा वसीम ने कीं 3 फिल्में

जायरा वसीम ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'द स्काई इज पिंक' में भी नजर आईं। 2019 में, जायरा ने घोषणा की कि वह एक्टिंग करियर छोड़ रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.