मस्क को भारतीय कानून से क्यों लग रहा डर? जानें इनसाइड स्टोरी

Updated on 13-04-2023 07:05 PM
नई दिल्ली : अमेरिकी बिजनसमैन और ट्विटर के सीईओ एलन मस्क का कहना है कि भारत में सोशल मीडिया लेकर नियम-कानून बहुत सख्त है। बीबीसी को दिए एक ट्विटरर स्पेस इंटरव्यू में मस्क ने कहा कि वह अपने लोगों को जेल भेजने की बजाय भारत के कानूनों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में बहुत सख्त सोशल मीडिया कानून है। अगर कानूनों का पालन करने या जेल जाने के बीच एक विकल्प है, तो मैं अपने किसी भी व्यक्ति के जेल जाने के बजाय कानूनों का पालन करना पसंद करूंगा। ट्विटर के सीईओ ने जोर देकर कहा, हम देश के कानून से परे नहीं जा सकते।

डिजिटल नागरिकों के हितों की सुरक्षा

सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्रियों एवं अन्य मुद्दों को लेकर दर्ज शिकायतों का समुचित निपटारा करने के लिए आईटी नियमों में बदलाव करते हुए तीन महीने में अपीलीय समितियों का गठन की घोषणा की थी। ये समितियों को मेटा और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों की तरफ से कंटेंट रेगुलेशन के संबंध में किए गए फैसलों की समीक्षा करनी थी। केंद्रीय मंत्री कह चुके हैं कि सरकार सोशल मीडिया कंपनियों को साझेदारों की तरह काम करते हुए देखना चाहती है ताकि ‘डिजिटल नागरिकों’ के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। केंद्रीय मंत्री यह साफ कह चुके हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चाहे अमेरिका के हों या यूरोप के, अगर भारत में ऑपरेट करते हैं तो उनके कम्युनिटी गाइडलाइन्स भारतीयों के संवैधानिक अधिकारों के विरोधाभासी नहीं हो सकते।
आईटी नियमों में किए गए संशोधन सोशल मीडिया कंपनियों पर और अधिक सावधानी बरतने का दायित्व डालेंगे ताकि उनके मंच पर कोई भी गैरकानूनी सामग्री या गलत सूचना पोस्ट न की जाए।

फेक अकाउंट 24 घंटे में डिलीट करना जरूरी

भारत में यदि फेक अकाउंट की शिकायत मिलती है तो आईटी कंपनियों को 24 घंटे के भीतर उसके डिलीट करना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति किसी भी सेलेब्रिटी जैसे खिलाड़ी, मूवी एक्टर्स, फीमेल सेलेब्रिटी, राजनेता की फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसमें उनकी फोटोज, स्टोरीज का यूज कर अपने फॉलोअर्स बढ़ाना चाहता है तो उसके अकाउंट को 24 घंटो के अंदर डिलीट कर दिया जाएगा। भारत सरकार इस मामले में बिल्कुल स्पष्ट है कि शिकायत मिलने के बाद बड़ी-बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों को फेक अकाउंट्स को डिलीट करना होगा और वो भी सिर्फ 24 घंटे में। अगर कोई सेलेब्रिटी उनके नाम से चलाए जा रहे फेक अकाउंट के बारे में संबंधित प्लेटफॉर्म पर शिकायत करता हो तो इस पर कंपनी को तुरंत कार्रवाई करनी पड़ेगी।

...तो ट्विटर को बेच देंगे मस्क

मस्क ने इंटरव्यू के के दौरान यह भी कहा कि उनके पदभार संभालने के बाद से माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कम हुआ है। मस्क ने कहा कि कहा कि ट्विटर चलाना 'काफी दुखदायी' रहा है, लेकिन पिछले साल इसे हासिल करने के बाद मोटे तौर पर कंपनी लाभ कमाने की स्थिति में पहुंचने को तैयार है। मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर खरीदा था। अमेरिकी बिजनसमैन ने कहा कि अगर सही व्यक्ति मिलेगा तो वह कंपनी को बेच देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.