आगरा की सड़कों पर हेलमेट पहनकर कार क्यों चला रहा ये शख्स! वजह बड़ी दिलचस्प है
Updated on
09-12-2025 01:00 PM
आगरा: ताजनगरी आगरा में इन दिनों एक शख्स चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इनका नाम है गुलशन न। ये पेशे से स्कूल संचालक हैं। बीते 26 नवंबर को ट्रैफिक पुलिस के कैमरों ने उनकी कार का 1100 रुपये का चालान काट दिया गया। वजह बताई गई कि कार चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। गुलशन केन तब से लेकर आज तक बगैर हेलमेट पहने कार नहीं चलाते हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।चाहे 10 मिनट का सफर हो या लंबा रास्ता,स्टेयरिंग के पीछे बैठते ही गुलशन केन सिर पर हेलमेट कसना नहीं भूलते। इस पूरे मामले में डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार का कहना है कि वह जांच करा रहे हैं कि चालान कैसे हुआ है। अगर इसमें कोई गलती है तो उसे सुधारा जाएगा।
लोहामंडी में रहते हैं गुलशन
गुलशन केन लोहामंडी के सिरकी मंडी क्षेत्र के निवासी हैं और इलाके में एक स्कूल भी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त से स्कॉडा कार खरीदी थी। उनका कहना है कि चालान था या सही, यह बहस अपनी जगह है, लेकिन पुलिस की गलती को सुधारने का तरीका यही है कि उन्हें आइना दिखाया जाए। वह भी शांतिपूर्ण और व्यंग्यात्मक अंदाज में।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे
गुलशन की यह अनोखी मुहिम लोगों का ध्यान खींच रही है। सड़क पर लोग उन्हें देखते ही मुस्कुराते हैं, वीडियो बनाते हैं और कई तो पूछ बैठते हैं कि कार में हेलमेट क्यों? इसका जवाब भी वह बड़ी संजीदगी से देते हैं कि भाई पुलिस ने कहा है, तो पहनना ही पड़ेगा। कानून के पालन में कोई कसर न रहे। इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर भी हलचल पैदा कर दी है। लोग इसे ट्रैफिक सिस्टम की खामियों पर हल्का-फुल्का लेकिन प्रभावी कटाक्ष मान रहे हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…