शाहरुख खान को क्‍यों 'पसंद नहीं करते' सनी देओल, एक्‍टर ने 'कॉफी विद करण 8' में किया खुलासा

Updated on 02-11-2023 03:48 PM
'कॉफी विद करण सीजन 8' के दूसरे एपिसोड में 'गदर 2' एक्टर सनी देओल अपने छोटे भाई बॉबी देओल के साथ पहुंचे थे। इस चैट शो पर पेट की बातें निकलवाने में माहिर करण जौहर ने सनी देओल से भी काफी कुछ उगलवाया है। यहां तक कि उन्होंने ये भी बता दिया कि उन्हें शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार की कौन-कौन सी आदतें बुरी लगती हैं।

सनी देओल ने हमेशा की तरह एक्टर्स की अंतड़ियों को खंगालने की कोशिश की और उन्हें सफलता भी मिली। करण जौहर ने अपने इस शो में रैपिड फायर राउंड में सनी देओल से शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार की खूबियों और खामियों को लेकर सवाल किया। जैसा कि हम सभी सालों से ये बात जानते हैं कि करियर के शुरुआत में ही शाहरुख खान और सनी देओल के बीच आपसी मनमुटाव रहा था और कई साल तक दोनों में कोई बातचीत भी नहीं हुई। फिल्म 'डर' के सेट पर दोनों के बीच शुरू हुए विवाद के बाद फिर कभी शाहरुख और सनी साथ नजर नहीं आए। हालांकि, इतने साल बाद जहां सनी की फिल्म 'गदर 2' ने बवाल मचा दिया, वहीं शाहरुख की 'जवान' ने भी रेकॉर्ड पर रेकॉर्ड बनाए। इस शो पर सनी देओल ने शाहरुख की खूबियों और और खामियों पर भी चर्चा की।

सनी देओल ने बताया - शाहरुख में कौन सी बात उन्हें नहीं हैं पसंद

सनी ने कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि शाहरुख इतने मेहनती हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें एक्टर में क्या नापसंद है। सनी ने कहा- उन्होंने एक्टर्स को सामान की तरह बना दिया है। सनी की ये बातें सुनकर उनका रिस्पॉन्स देख करण बोल उठे- ओह गॉड। सनी का इशारा संभवत: शाहरुख खान के कई ब्रांड डील की तरफ था। शाहरुख स्टील रॉड्स से लेकर होम फर्निशिंग और विमल इलायची जैसे हर तरह के प्रॉडक्ट का चेहरा हैं। '

अक्षय कुमार की वो बात जो सनी देओल को अच्छी नहीं लगती

सनी से जब अक्षय कुमार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें काफी अच्छा लगता है ये देखकर कि वो लाइप में कितने अनुशासित हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उन्हें अक्षय की ये बात पसंद नहीं कि वो हर साल इतनी सारी फिल्में रिलीज करते हैं। इस साल अक्षय की 'सेल्फी', 'ओएमजी 2' और 'मिशन रानीगंज' रिलीज हुईं। उनकी लगभग आधा दर्जन फिल्में भी पाइपलाइन में हैं, जिसमें 'वेलकम टु द जंगल', 'हेरा फेरी 3', सोरारई पोटरू रीमेक फिल्म के अलावा 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'सिंघम अगेन' शामिल हैं।

सनी ने गिना दी सलमान खान की खूबी और खामी

जब सनी से सलमान खान की खूबी और खामी के बारे में करण ने पूछा तो उन्होंने शानदार जवाब दिया। सनी ने कहा कि सलमान काफी दिलदार हैं और उनकी यही अंदाज उन्हें काफी पसंद है। वहीं सनी ने ये कहा कि वह हर किसी को बॉडी बिल्डर बनाने की कोशिश करते हैं। बॉबी ने भी 'मामू' सलमान खान के बारे में कुछ बातें कही और बताया कि कैसे उन्होंने 'रेस 3' में उन्हें रोल ऑफर किया था। सलमान ने उनसे पूछा था- शर्ट उतारेगा?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
Advt.