भाजपा के लिए क्यों जरूरी है महिला वोटर्स, सिर्फ लाडली बहना नहीं ये योजनाएं भी जनाधार बढ़ाने में अहम

Updated on 29-08-2023 01:25 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार हर वर्ग को साधने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। खास तौर पर सरकार का फोकस महिला पर है। चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में दो करोड़ 60 लाख से अधिक महिला मतदाता है। महिला मतदाताओं की यह संख्या किसी भी चुनाव को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। यही कारण है कि शिवराज सरकार इस बार महिला मतदाताओं पर खासा फोकस कर रही है। लाडली बहना योजना को मास्‍टर स्‍ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इसके अलावा शिवराज सरकार महिलाओं के बीच अपना जनाधार को बढ़ाने के लिए पूर्व से कई योजनाएं चला रही है।

मध्य प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी करवाने के लिए शिवराज सरकार 'मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह योजना' चला रही है। योजना के तहत सरकार जरूरतमंद बेटियों की शादी का खर्च शिवराज सराकर उठाती है। इस योजना के तहत शिवराज सरकार बे‍टियों का विवाह करवाती है। साथ ही उन्‍हे आर्थिक सहायता भी उपलब्‍ध करवाई जाती है।

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना

मध्य प्रदेश में रहने वाली विधवा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और जीवन निर्वाह के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना' चलाई जा रही है। जिसके तहत विवाह करने वाली विधवा महिलाओं को सरकार दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

लाड़ली बहना योजना

लाड़ली बहना योजना के तहत शिवराज सरकार हर माह महिलाओं को 1 हजार रुपये देती है। सरकार की यह योजना चुनाव के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने सावन माह में महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बड़ी घोषणा की है। साथ ही अक्टूबर माह से महिलाओं को 1250 रुपये देने की बात कही है।

महिला सशक्तिकरण योजना

योजना के तहत विपत्तिग्रस्त पीड़ित अथवा कठिन परिस्थितियों में निवास कर रही महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सके। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को प्रमाण पत्र भी जारी किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्रशिक्षण शुल्क,आवासीय व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाती है।

जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम

जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में गर्भवती महिलाओं और शिशुओं (जन्म से 1 वर्ष तक के लिए) निश्‍शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम के तहत निश्‍शुल्क औषधि, सामग्री, परिवहन, भोजन और जांच की सुविधा दी जाती है।

जननी सुरक्षा योजना

जननी सुरक्षा योजना के तहत शासकीय और निजी अस्पताल में प्रसव कराने पर ग्रामीण गर्भवती महिला को 1400 रुपये और शहरी गर्भवती महिला को 1 हजार रुपये दिए जाते हैं। महिला के साथ आने वाले अटेंडर को भी ग्रामीण क्षेत्र में 350 रुपये और शहरी क्षेत्र में 200 रुपये दिए जाते हैं। वहीं परिवहन के लिए 250 रुपये दिये जाते हैं

मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना

इस योजना के तहत प्रदेश में रहने वाली 50 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और जीवन निर्वाह के लिए प्रतिमाह 600 रुपये की पेंशन दी जाती है।

इसके अलावा युवतियों के लिए भी शिवराज सरकार द्वार कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें हाल में लागू की गई स्‍कूटी योजना भी शामिल है।

एक नजर मतदाताओं की संख्‍या पर

पुरूष2,79,62,711
महिला2,60,23,733
अन्‍य1,432
कुल5,39,87,876

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.