पत्नी रितिका ने अनुराग डोभाल पर साधा निशाना और ससुरालवालों का लिया पक्ष, कहा- मुझे सिर्फ नेगेटिव PR मिला

Updated on 27-03-2026 12:31 PM
यूट्यूबर अनुराग डोभाल बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने पहले अपने माता-पिता और भाई पर संगीन आरोप लगाए थे। कहा था कि उन्हें सभी ने टॉर्चर किया है। साथ ही पत्नी रितिका के पक्ष में भी कहा था कि परिवार ने उन्हें अपनाया नहीं क्योंकि वह इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके मम्मी-पापा ने बीवी को घर में नहीं रहने दिया। जिसके बाद वह मायके रहने लगी थीं। हालांक अब रितिका ने पति के सभी दावों पर रिएक्ट किया है और ससुरालवालों का पक्ष लेते हुए उन्हें ही दोषी ठहरा दिया है।

अनुराग डोभाल इस वक्त दोस्त के फार्महाउस पर हैं। वहीं वह आराम कर रहे हैं। उनके मैनेजर ने 'स्क्रीन' से बातचीत में बताया था कि जबसे यूट्यूबर यहां आए हैं, तब से पत्नी उनके साथ नहीं है। उनकी जल्द ही डिलीवरी होने वाली है, इसलिए वह अपने घर पर हैं। इन सबके बीच रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में कई पोस्ट शेयर किए हैं। जहां उन्होंने अपने ससुरालवालों की तरफ से काफी कुछ कहा है।

अनुराग की पत्नी रितिका ने तोड़ी चुप्पी

UK07 राइडर की बीवी ने लिखा, 'सबसे ज्यादा बुरा इस बात का लगता कि जो कुछ भी दिखाया और बताया गया, उससे सच्चाई बिलकुल अलग है। सिर्फ इसलिए कि मैं इन्फ्लुएंसर नहीं हूं या ऑनलाइन अपनी बात नहीं रखना चाहती, इसका मतलब ये नहीं कि मेरा कोई पक्ष नहीं है। दरअसल, मैं कुछ भी सामाजिक नजरिए से नहीं करती। यही बात मेरी मां, मेरे भाई और मेरी फैमिली और मेरे ससुरालवालों पर भी लागू होती है। हमारे बारे में कोई ऐसी गलतफहमी फैलाई-बताई जाए, ये हम डिजर्व नहीं करते।'

अनुराग पर पत्नी रितिका ने साधा निशाना

अनुराग की पत्नी ने आगे लिखा, 'एक महिला के नाते, मैं हमेशा यही चाहती थी कि मेरा परिवार एक साथ रहे। कोई भी लड़की नहीं चाहेगी कि उसका परिवार इस तरह की चीजों से गुजरे। मैंने एक पत्नी के नाते अपनी सारी जिम्मेदारी ईमानदारी और सम्मान के साथ निभाने की कोशिश की है। अब मेरे पास अपने बच्चे की भी एक बड़ी जिम्मेदारी है, जो अभी इस दुनिया में आया भी नहीं है। वह इस तरह के तनाव और दर्द से घिरा रहना डिजर्व नहीं करता। फिर भी ये हमें बहुत अफेक्ट कर रह है। मैं तो बस चाहती हूं कि सब समझदारी दिखाएं लेकिन मन में अभी भी एक सवाल है। जब आप सबको मेरी जरूरत थी, तो मैं सबके साथ खड़ी रही। लेकिन जब मुझे जरूरत थी, तब आप कहां थ? और क्या आप अभी हैं?'

रितिका ने अपने बच्चे के बारे में कहा

उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे सिर्फ नेगेटिव पीआर मिला। लेकिन इससे सच्चाई नहीं बदल जाती। मैं जल्द ही अपनी बात रखूंगी। मैं कभी ये पोस्ट करना नहीं चाहती थी लेकिन मुझे लगा कि चीजों को साफ करने की जरूरत है। मैं ऑनलाइन जो चीजें चल रही हैं, उनको हवा देकर अटकलों और निगेटिविटी को बढ़ावा नहीं देना चाहती। क्योंकि इसका असर मुझ पर ही हो रहा है। इसका असर मेरे परिवार पर भी हो रहा है। मेरी इसके अलावा भी लाइफ है, जो बहुत खूबसूरत है। जिसमें मैंने अपने बच्चे के लिए अच्छे पलों को संजोया हुआ है। और मैं इतनी पवित्र चीज के आसपाल नकारात्मकता को फटकने तक नहीं दूंगी। मैं अरने और परिवार के लिए शांति चाहती हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.