बांग्लादेश रहेगा या बाहर जाएगा, ICC ने तय की 21 जनवरी की डेडलाइन, पढ़ें 5 पॉइंट्स

Updated on 19-01-2026 11:50 AM
ढाका: टी20 वर्ल्ड कप 2026 लगातार नजदीक आता जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश के भारत में टीम नहीं भेजने का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस विवाद को सुलझाने के लिए डेडलाइन तय कर दी है। आईसीसी ने तय किया है कि 21 जनवरी तक इस बात पर फैसला कर लिया जाएगा कि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत कर रहा है या नहीं। हालांकि बांग्लादेश ने इसके बावजूद एक बार फिर आईसीसी से कहा है कि वे वर्ल्ड कप में भाग लेना चाहते हैं, लेकिन उनकी टीम भारत नहीं जाएगी यानी बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कहीं शिफ्ट कर दिए जाएं।

1. आईसीसी ने खारिज कर दी है सुरक्षा से जुड़ी चिंता

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी की एक टीम शनिवार को बांग्लादेश पहुंची थी। टीम की मुलाकात बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और बांग्लादेश सरकार के प्रतिनिधियों से हुई है। यह दोनों पक्षों की एक सप्ताह के अंदर दूसरी बैठक थी। इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दोनों ने इस विवाद पर चर्चा की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को मुलाकात के दौरान बांग्लादेश ने एक बार फिर भारत में अपनी टीम के सुरक्षित नहीं होने का मुद्दा उठाया है। उसने टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जताई है, लेकिन अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग दोहराई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आईसीसी ने उसकी चिंता को खारिज कर दिया है।

2. आईसीसी ने कहा- ना ऑरिजनल शेड्यूल बदलेगा, ना मैच शिफ्ट होंगे

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आईसीसी अधिकारियों ने बांग्लादेश को बता दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप के पहले से तय ऑरिजनल शेड्यूल में कोई तब्दीली नहीं होगी, जिसमें बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। बता दें कि बांग्लादेश ने अपने मैच श्रीलंका में कराने के लिए खुद को ग्रुप-बी में आयरलैंड की जगह शामिल करने का प्रस्ताव आईसीसी को दिया था। बदले में आयरलैंड को बांग्लादेश की जगह ग्रुप-सी में शिफ्ट करने का सुझाव दिया गया था। आईसीसी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इस प्रस्ताव का आयरलैंड ने विरोध किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने बांग्लादेश से यह भी कहा है कि अब मैच शिफ्ट करने के लिए समय नहीं बचा है।

3. बांग्लादेश 21 जनवरी तक फैसला करे

रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि आईसीसी ने बांग्लादेश को 21 जनवरी तक की डेडलाइन दी है। बांग्लादेश से कहा गया है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेना चाहता है या नहीं, इसका फैसला खुद 21 जनवरी तक करके आईसीसी को बता दे। साथ ही यह भी बताए कि वह भारत में मैच खेलेगा या नहीं। ऐसा नहीं होने पर 21 जनवरी को आईसीसी खुद इस मामले में फैसला करेगी।

4. बांग्लादेश के अड़े रहने पर दूसरे देश को चुनेगी आईसीसी?

रिपोर्ट में मीटिंग से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आईसीसी ने बीसीबी को साफ बता दिया है कि उसे फैसला लेना ही होगा। यदि बांग्लादेश भारत जाकर मैच खेलने से इंकार करता है तो आईसीसी उसे बाहर कर देगी। इसके बाद बांग्लादेश की जगह आईसीसी दूसरे देश का नाम रिप्लेसमेंट के तौर पर घोषित कर देगी। ताजा रैंकिंग के लिहाज से देखा जाए तो यह देश स्कॉटलैंड हो सकता है।

5. करीब तीन सप्ताह से चल रहा है विवाद

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आने की घोषणा का विवाद तीन सप्ताह से चल रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 4 जनवरी को आईसीसी को पत्र भेजकर अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। यह मांग बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ( Mustafizur Rahman ) को भारत में लगातार बढ़ते विरोध के बाद BCCI के आदेश पर KKR द्वारा IPL 2026 के स्क्वॉयड से रिलीज करने के बाद की गई थी। बीसीबी का दावा है कि आईसीसी के स्वतंत्र सिक्योरिटी एजेंसी से कराई गई सुरक्षा जांच में भी भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान हमले का खतरा माना गया है। हालांकि आईसीसी का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रहे सभी 20 देशों को यह एडवाइजरी भेजी गई है, जिसमें भारत में मध्यम से उच्च स्तर के खतरे की संभावना मानी गई है। लेकिन उस एडवाइजरी में किसी खास देश का जिक्र नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो हर ग्लोबल इवेंट से पहले अपनाई जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.