क्या बंद हो जाएगी वॉट्सऐप और फेसबुक से कॉलिंग? देश की सुरक्षा को हो रहा खतरा!

Updated on 16-02-2023 06:57 PM
नई दिल्ली: वॉट्सऐप (Whatsapp) और फेसबुक (Facebook) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से कॉल करना भविष्य में मुश्किल हो सकता है। देश की टॉप टेलिकॉम कंपनियों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI) में शिकायत की है। इनमें रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं। इन कंपनियों का कहना है कि वॉट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम (Telegram), इंस्टाग्राम (Instagram) और स्काइप (Skype) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने इंटरनेट बेस्ड कम्युनिकेशंस कंपनियों के लिए रेगुलेटरी और लाइसेंसिंग व्यवस्था बनाने की मांग की है। इससे ये कंपनियां देश के कानूनों और गाइडलाइंस के हिसाब से चलेंगी।

एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल की अगुवाई में टेलिकॉम कंपनियों के अधिकारियों की ट्राई के चेयरमैन पीडी वाघेला के साथ एक बैठक हुई। इसमें रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया, टाटा टेली (Tata Tele) और बीएसएनएल (BSNL) के सीनियर अधिकारी शामिल थे। उनका कहना है कि मोबाइल कंपनियों के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं लेकिन ओटीटी कंपनियों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। यह स्थिति तब है जबकि कॉल और मेसेजिंग ट्रैफिक में उनका हिस्सा बढ़ता जा रहा है।

नेशनल सिक्योरिटी को खतरा


टेलिकॉम कंपनियों का कहना है कि कई बार ब्लैकआउट और आउटेज की स्थिति में वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स की सर्विस डाउन रहती है लेकिन उनसे कोई सवाल नहीं पूछा जाता है। सर्विस की क्वालिटी को लेकर हमसे सवाल पूछे जाते हैं। इंटरनेट कंपनियों के लिए रेगुलेटरी व्यवस्था बहुत आसान है। उनके कारण टेलिकॉम कंपनियों का रेवेन्यू प्रभावित हो रहा है। वे नेटवर्क का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं और उनका मुनाफा भी कम हो रहा है। इन कंपनियों का कहना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इसकी वजह यह है कि अधिकांश ओटीटी प्लेटफॉर्म्स एप बेस्ड हैं। इनके लिए देश में कोई कानून और गाइडलाइंस नहीं है। कई मामलों में ये कंपनियां यूजर डेटा देने से इन्कार कर चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.