7वें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी; 15 देशों से 350 विद्वान होंगे शामिल

Updated on 03-03-2023 05:54 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल में हैं। वे 7वें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। सम्मेलन में 15 देशों के 350 से ज्यादा विद्वान और पांच देशों के संस्कृति मंत्री भी शामिल होंगे। इस मौके पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी।

राष्ट्रपति दोपहर 12.20 बजे सम्मेलन का उद्घाटन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में करेंगी। राष्ट्रपति के भोपाल पहुंचने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अतिथियों का आना शुरू हो गया है।

नए युग में मानववाद के सिद्धांत पर केंद्रित सम्मेलन 5 मार्च तक चलेगा। धर्म-धम्म के वैश्विक विचारों को मंच प्रदान करने वाले सम्मेलन में भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया, मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की सहभागिता है।

दूसरे देशों के संस्कृति मंत्री रखेंगे विचार

शुभारंभ सत्र में श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज का उद्बोधन भी होगा। अतिथि 'द पेनारोमा ऑफ इंडियन फिलोसफर्स एंड थिंकर्स' पुस्तक का विमोचन करेंगे। पहले दिन के दूसरे-सत्र में इंडिया फाउंडेशन की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य राम माधव की अध्यक्षता में मिनिस्टर-सत्र में भूटान, श्रीलंका, नेपाल और इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्री विचार रखेंगे।

4 मुख्य सत्र में 25 विद्वानों का होगा संबोधन

तीन दिवसीय सम्मेलन में 4 मुख्य सत्र होंगे। 25 विद्वान विचार रखेंगे। इसी दौरान 15 समानांतर सत्र भी होंगे, जिसमें सम्मेलन की थीम 'नए युग में मानववाद का सिद्धांत' पर केंद्रित 115 शोध-पत्र पढ़े जाएंगे।

उद्घाटन सत्र में अनूठा मंत्री सत्र भी होगा

  • पहले दिन उद्घाटन-सत्र के अतिरिक्त अनूठा मंत्री सत्र भी होगा। इसमें 5 देशों के मंत्री सांस्कृतिक सामंजस्य और विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इस सत्र में भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत के मंत्री शामिल होंगे।
  • कीनोट सत्र में राम जन्म-भूमि न्यास के सचिव स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज, श्रीलंका के प्रो. कोटापितिये राहुल अनुष्का थेरो और स्वामीनारायण शोध संस्थान अक्षरधाम के महोमुखोपाध्याय साधु भद्रेश दास विचार व्यक्त करेंगे।
  • मुख्य सत्र में अमेरिका से प्रो. डेविड फ्रॉले, ब्रिटेन के डॉ. इयान बेकर, दक्षिण कोरिया के प्रो. जियो ल्योंग ली, थाइलैंड से डॉ. सुपची वीरपुचांग, चिन्मय मिशन के स्वामी मित्रानंद और पंजाब केंद्रीय विवि के चांसलर प्रो. जगबीर सिंह मौजूद रहेंगे।

मां नर्मदा को समर्पित लोकगीतों की प्रस्तुति भी

सम्मेलन के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर की प्रस्तुति की जाएगी। इसमें जनजातीय नृत्य और देश-विदेश में प्रसिद्धि पा चुके मध्यप्रदेश की धूलिया जनजाति के गुदुमबाजा का भी प्रदर्शन होगा। साथ ही मां नर्मदा को समर्पित लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी।

भोपाल में आज ट्रैफिक डायवर्ट

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बीच सुबह 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा में 1500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। दो पहिया, चार पहिया, लोक परिवहन वाहनों का सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा और मछली घर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्जन के दौरान 10वीं-12वीं के परीक्षार्थी बिना रुकावट सेंटर आ-जा सकेंगे।

ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान, ये मार्ग रहेंगे बंद

  • रोशनपुरा से भारत टॉकीज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछली घर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा होते हुए भारत टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।
  • रोशनपुरा से भारत टॉकीज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन मालवीय नगर तिराहा से विधायक विश्राम गृह, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
  • बैरागढ़, राजाभोज एयरपोर्ट और ब्यावरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन का सुबह 11ः40 बजे से दोपहर 12ः20 बजे तक एवं दोपहर 1 बजे से 1ः40 बजे तक रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी और गांधी नगर तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • यह वाहन रोशनपुरा से भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, नीलबड़ तिराहे से दाएं मुड़कर, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे। पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.