'30 अप्रैल को सलमान को मार दूंगा', भाईजान को मिली नई धमकी से मुंबई पुलिस में मचा हड़कंप

Updated on 11-04-2023 10:39 PM
सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार किसी रोकी भाई ने बॉलीवुड के भाईजान को जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकी भाई जोधपुर से है जो गौ रक्षक भी है। इस धमकी में साफ-साफ कहा गया है कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मार देंगे। इस धमकी के बाद से पुल‍िस महकमे में हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सलमान की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी सजग रहने के न‍िर्देश द‍िए गए हैं।


एएनाई ने ट्वीट कर सलमान खान को लेकर ये जानकारी दी है। इस ट्वीट में मुंबई पुलिस के हवाले से कहा गया है, 'कल पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया और उस शख्स ने खुद को राजस्थान के जोधपुर का रॉकी भाई बताया। इसने बताया कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मार देगा। इस मामले में आगे की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।'

हथियार रखने के लिए लाइसेंस भी मिला

इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सलमान खान ने हाल ही में वाइड कलर की बुलेट प्रूफ निसान एसयूवी कार खरीदी है और उन्की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें हथियार रखने के लिए लाइसेंस भी मुहैया कराया गया है।

पिछले कुछ महीने से धमकियां मिल रही हैं

बताते चलें कि सलमान खान और उनकी फैमिली को पिछले कुछ महीने से धमकियां मिल रही हैं। ईटाइम्स से बातचीत में पुलिस से जुड़े सूत्र ने बताया कि एक्टर और उनके घर का माहौल काफी सीरियस है। सूत्र ने बताया, 'सलमान की फैमिली और उनकी टीम में सब काफी सीरियस हैं और सेफ्टी को लेकर काफी कन्सर्न हैं। इस नई धमकी ने घर वालों को एक बार फिर से हिलाकर रख दिया है। लेकिन उन्हें ये भी पता है कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभा रही हैं और सिक्यॉरिटी का पूरा ध्यान रख रही है।'

चप्पे-चप्पे पर बाउंसर्स और पुलिस की मौजूदगी थी

सूत्र ने बताया है कि सलमान खान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उनके शेड्यूल में बदलाव करने की सलाह दी है। इन घटनाओं के बाद सलमान खान पब्लिक के सामने 'किसी का भाई किसी की जान'के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे थे। इस मौके पर सलमान खान की सिक्यॉरिटी का पूरा ध्यान रखा गया था। चप्पे-चप्पे पर बाउंसर्स और पुलिस की मौजूदगी थी। बता दें कि फरहाद सामजी निर्देशित ये फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.