चीन की मदद से बने एयरपोर्ट को खोला, क्या भारत के लिए दूसरा ओली साबित होंगे नेपाल के नए प्रधानमंत्री प्रचंड?

Updated on 02-01-2023 07:10 PM
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड ने पोखरा में उस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है जिसे चीन की मदद से तैयार किया गया है। रविवार को खुले इस एयरपोर्ट को बड़ा संकेत माना जा रहा है। नेपाल जो चीन का करीबी हो चुका है वहां पर अब प्रचंड का राज है। पीएम प्रचंड को एक आक्रामक माओ नेता माना जाता है। उनका रुख भारत के लिए भी काफी बदला और वह भारत को एक सहयोगी के तौर पर देखने लगे थे। ऐसे में जब पूर्व पीएम केपी ओली की जगह प्रचंड ने कमान संभाली तो नेपाल के साथ रिश्‍तों में भी नरमी की उम्‍मीद जगने लगी। मगर फिलहाल ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा है। पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने के बाद कुछ लोगों को अब प्रचंड, चीन के बड़े समर्थक ओली की ही तरह नजर आने लगे हैं।
फरवरी से टेकऑफ
नेपाल के पश्चिम में स्थि‍त पोखरा, पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण है। यहां पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने का मतलब देश के पर्यटन उद्योग का आगे बढ़ना है। पीएम प्रचंड ने पोखरा में एक प्‍लाक का आधिकारिक उद्घाटन किया है और इसके बाद एयरपोर्ट के आधिकारिक तौर पर शुरू होने का ऐलान हो गया है। इस मौके पर उप-प्रधानमंत्री और वित्‍त मंत्री बिष्‍नु पौडेल भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते से यहां से अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट्स टेकऑफ करने लगेंगी।
चीन ने दिया कर्ज
पोखरा रीजनल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (PRIA) चीन के फ्लैगशिप प्रोजेक्‍ट नेपाल-चीन बेल्‍ट एंड रोड इनीशिएटिव (BRI) को-ऑपरेशन के तहत बनाया गया है। एयरपोर्ट को चीन की मदद से पूरा किया गया है। नेपाल की सरकार ने चीन के साथ मार्च 2016 में इस एयरपोर्ट के लिए 215.96 मिलियन डॉलर वाले सॉफ्ट लोन एग्रीमेंट को साइन किया था। इस समझौते के बाद नेपाल की इस लेक सिटी में इस एयरपोर्ट के निर्माण का काम पूरा हुआ था।

प्रचंड ने मांगी चीन से मदद

एयरपोर्ट के उद्घाटन पर प्रचंड ने कहा कि नेपाल जैसे खूबसूरत देश को हवाई माध्‍यमों के जरिए दूसरी जगहों से जोड़ना सबसे प्रभावी तरीका है जो इस जगह को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। उनके शब्‍दों में, 'यह देश का तीसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है और आज से पोखरा से इसका संचालन शुरू हो गया है। इस एयरपोर्ट के खुलने से पोखरा के रिश्‍ता अंतरराष्‍ट्रीय क्षेत्र से जुड़ चुका है।' पीएम प्रचंड ने चीनी सरकार से अनुरोध किया है कि वह क्रॉस बॉर्डर सुविधाओं को खोलें। उन्‍होंने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से कहा है कि वह रेल सेवाओं और दूसरे प्रोजेक्‍ट्स के निर्माण में नेपाल की मदद करे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.