'हिंदू धर्म का मजाक बनाया तो बर्दाश्त नहीं करेंगे, समझे खिलाड़ी कुमार?' 'OMG 2' पर मिली अक्षय कुमार को चेतावनी

Updated on 10-07-2023 02:54 PM
हाल ही में प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' में हिंदू देवी-देवताओं को मजाकिया तरीके से दिखाने को लेकर हाई कोर्ट तक से फटकार लग चुकी है। फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आए हैं। अब एक बार फिर से अक्षय कुमार देवता के रोल में दिखने को तैयार हैं और लोगों ने अभी से उन्हें चेतावनी दे डाली है। याद दिला दें कि पहली फिल्म 'OMG' एक कॉमेडी फिल्म थी, जो एक अड़ियल नास्तिक की कहानी थी।

हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'OMG 2' से अपना लुक शेयर किया है। इस झलक में अक्षय कुमार त्रिपुंड, भस्म, जटाएं, रुद्राक्ष माला के साथ एक काली स्लीवलेस टी-शर्ट में दिख रहे हैं। शिव के अवतार में अक्षय कुमार को देखकर लोगों ने नसीहतें देनी शुरू कर दी है। अक्षय ने अपने इस पोस्ट में बताया है कि उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं उन्होंने बताया है कि फिल्म का टीजर मंगलवार को यानी 11 जुलाई को रिलीज हो रहा है। अब अक्षय के इस पोस्ट पर लोगों ने चेतावनी भी दे डाली है।

मजाक न बनाना इस बार, सनातन और देवी देवताओं का, समझे खिलाड़ी कुमार?

अक्षय के इस पोस्ट पर एक यूजर ने सीधे शब्दों में कहा है, 'अगर हिंदू धर्म को गलत सलत बताने की अगर कोशिश की गई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पिछली फिल्म में सहन किया पर अबकी बार नहीं, जय श्री राम।' एक अन्य यूजर ने कहा- अगर सनातन धर्म का कहीं भी अपमान हुआ तो परिणाम उचित नहीं होगा, ध्यान रहे। एक और ने कहा- मजाक न बनाना इस बार, सनातन और देवी देवताओं का, समझे खिलाड़ी कुमार?

OMG 1 तो हिन्दू धर्म के खिलाफ थी, मुझे उम्मीद है कि ये अच्छी हो

एक अन्य यूजर ने कहा- OMG 1 तो हिन्दू धर्म के खिलाफ थी, मुझे उम्मीद है कि ये अच्छी हो। एक यूजर ने लिखा है, 'अब आया न लाइन पे, तब तो कह रहे थे कि दूध क्यों चढ़ाते हो शंकर जी पे, हमारी आस्था है जिसको करना है करेगा।

11 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म

बता दें कि अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल भी हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.