क्या बारिश खराब करेगी भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट का मजा? जानें डोमिनिका में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Updated on 12-07-2023 02:28 PM
रोसेउ (डोमिनिका): भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच आज से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। डोमिनिका के रोसेउ में स्थित विंडसर पार्क में दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारतीय टीम नई शुरुआत को ओर देख रही है। वहीं वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वॉलीफाई नहीं करने के कलंक को धोने उतरेगी।


डोमिनिका में बारिश का मौसम

कैरेबियन देश डोमिनिका चारों तरफ से समुद्र से घिरा है। इस छोटे से देश की आबादी सिर्फ 72 हजार ही है। यहां खूब बारिश होती है। जून से अक्टूबर तक यहां भारी बारिश होती है। कई बार दिसंबर तक बरसात होती रहती है। यहां प्रति वर्ष 2000 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होती है, जो भारत की वार्षिक वर्षा से दोगुनी है। इसी वजह से भारत और वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

मैच के पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

मैच के पहले दिन आज बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंधी भी आ सकती है। ऐसे में मैच को कई बार रोकना पड़ सकता है। मैच के दूसरे दिन भारत की संभावना 25 प्रतिशत है। हालांकि Accuweather के अनुसार मैच के तीसरे और चौथे दिन बारिश की बात नहीं कही गई है। हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। अगर मैच 5वें दिन पहुंचता है तो बारिश की सबसे ज्यादा संभावना है। रविवार को डोमिनिका के रोसेउ में पूरे दिन बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही आ गई थी बारिश

बीसीसीआई ने कल अजिंक्य रहाणे के प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो शेयर किया था। उसमें तुंरत ही इतनी तेज बारिश आ गई की सभी को भागते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा। यहां खेला गया भारत का पिछला टेस्ट भी बारिश की वजह से ड्रॉ रहा था। पहले से एक दिन पहले मंगलवार को भी वहां बारिश हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.