महिला नकली टिकट लेकर पहुंची भोज एयरपोर्ट, सीआइएसएफ ने किया गिरफ्तार

Updated on 06-10-2022 05:07 PM

भोपाल
मध्यप्रदेश के भोपाल शहर (Bhopal) में हाल ही में एक महिला फर्जी टिकट लेकर राजा भोज एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर तक पहुंच गई, जिसका मामला हाल ही में सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजा भोज एयरपोर्ट पर एक महिला ने पहले तो अंदर प्रवेश किया। उसके बाद एयर इंडिया के काउंटर तक नकली टिकट लेकर पहुंच गई। दरअसल यह महिला भोपाल से दिल्ली जाने वाली थी। लेकिन उसका फर्जी टिकट देखकर उसे काउंटर पर ही रोक दिया गया। साथ ही सीआईएसएफ ने उस महिला को गिरफ्तार करके पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के काउंटर तक पहुंचने वाली इस महिला को जब एयरपोर्ट के स्टाफ द्वारा देखा गया और उसकी जानकारी निकाली गई तो ना तो उसके पास सही टिकिट था और न ही पीएनआर नंबर नया था। ये देख कर एयरपोर्ट का स्टाफ हैरान रह गया और तुरंत सीआईएसएफ के जवानों को बुलाया। जब सीआईएसएफ के जवानों को इस महिला के बारे में बताया गया तो उस महिला की सही जानकारी नहीं निकलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही पुलिस के हवाले भी कर दिया।

दरअसल , एयरपोर्ट पर केंद्र उद्योग एक सुरक्षा बल के जवानों हमेशा तैनात रहते हैं। ऐसे में इन जवानों ने महिला को गिरफ्तार किया। ये जानकारी भी सामने आई है कि महिला का नाम स्वाति चौहान उसकी उम्र मात्र 30 साल है। अभी पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी हैं। महिला के खिलाफ अब तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। पहले पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है उसके बाद इस मामले में प्रकरण दर्ज किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 साल के ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर दिल खोलकर बोली लगा दी थी और उनको 14.2 करोड़ रुपये की…
 17 March 2026
भोपाल, नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक मकान पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज होने के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज पचौरी ने कांग्रेस…
 17 March 2026
भोपाल, सरकार का दावा है कि रसोई गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद होम डिलीवरी की सामान्य रूप से चल रही है। लेकिन, मैदानी स्थिति इससे…
 17 March 2026
भोपाल, आदमपुर खंती में पड़े करीब 6 लाख टन से ज्यादा लिगेसी वेस्ट के निपटारे पर अब नगर निगम परिषद फैसला करेगी। महापौर मालती राय की अध्यक्षता में हुई एमआईसी बैठक…
 17 March 2026
भोपाल, मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग में मेंटनेंस के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है, जिसकी जांच अब आईएएस अफसर व वित्त अधिकारी करेंगे। लेकिन विभाग इस जांच में रोड़ा अटका…
 17 March 2026
भोपाल, मप्र पुलिस में 9700 पदों पर नई भर्ती करने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की चयन एवं भर्ती शाखा ने प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को…
 17 March 2026
भोपाल, नगर निगम इस साल संपत्ति और जल कर में 10% की बढ़ोतरी करने की योजना बना रहा है। यह प्रस्ताव 23 मार्च को होने वाली निगम परिषद की बजट बैठक…
 17 March 2026
भोपाल, होशंगाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद दर्शन सिंह चौधरी मोहन सरकार के फैसले के खिलाफ उतर आए हैं। प्रदेश के डेढ लाख शिक्षकों के पक्ष में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…
 17 March 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल ने डेयरी उत्पादों के निर्यात में कथित फर्जीवाड़े के मामले में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार किया है। ईडी…
Advt.