दूषित मछली खाने के बाद महिला गंभीर, दोनों हाथ और दोनों पैर काटने पड़े, जानें पूरा मामला

Updated on 18-09-2023 01:43 PM
न्यूयॉर्क: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक भयानक मामले में, दूषित मछली खाने के कारण जीवाणु संक्रमण से पीड़ित एक अमेरिकी महिला ने अपने दोनों हाथ और दोनों पैर खो दिए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के सैन जोस की 40 वर्षीय लौरा बाराजस को अधपकी तिलापिया खाने के बाद संक्रमण हो गया। सर्जरी से उसकी जान तो बच गई लेकिन उसके दोनों हाथा और दोनों पैर काटने पड़े। बाराजस की दोस्त अन्ना मेसिना ने केआरओएन को बताया, 'यह हम सभी पर बहुत भारी पड़ा। यह भयानक है। यह हममें से किसी के साथ भी हो सकता था।'

मछली खाने के बाद पड़ी बीमार
मेसिना ने कहा कि बाराजस सैन जोस के एक स्थानीय बाजार से खरीदी मछली खाने के कुछ दिन बाद बीमार हो गई। मछली उसने घर पर अपने लिए पकाई थी। मेसिना ने कहा, 'वह लगभग अपनी जान गंवा चुकी थी। वह रेस्पायरेटर पर थी।' उसने बताया कि डॉक्‍टरों ने उसे दवा देकर कोमा में डाल दिया। उसकी उंगलियां, पैर और निचला होंठ काले पड़ गये था। उसे पूरी तरह से सेप्सिस था और उसकी किडनी खराब हो रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल में एक महीने तक रहने के बाद उसकी जान बच सकी, लेकिन अब बाराजस के हाथ और पैर नहीं हैं।

खतरनाक है यह बैक्टीरिया
मेसिना ने कहा कि बाराजस विब्रियो वल्निकस से संक्रमित थी - एक जीवाणु संक्रमण जिसके बारे में यूएस सीडीसी चेतावनी देता रहा है। सीडीसी का कहना है कि हर साल संक्रमण के लगभग 150-200 मामले सामने आते हैं और संक्रमण से पीड़ित पांच में से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है - कभी-कभी बीमार होने के एक से दो दिनों के भीतर। यूसीएसएफ संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. नताशा स्पोटिसवूड के हवाले से कहा गया, "जिन तरीकों से आप इस बैक्टीरिया से संक्रमित हो सकते हैं, वे हैं- आप कुछ ऐसा खा सकते हैं जो इससे दूषित हो या कोई कटा घाव या टैटू उस पानी के संपर्क में आ जाये जिसमें यह कीड़ा हो।''

और जानकारी के इंतजार में परिवार

स्पॉटिसवूड ने कहा कि बैक्टीरिया विशेष रूप से उन लोगों के लिए चिंता का विषय है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। मेसिना ने कहा कि वह और बाराजस का परिवार अभी भी इस बारे में और जानने का इंतजार कर रहे हैं कि क्या हुआ था। उसने अपने दोस्त के मेडिकल खर्चों में मदद के लिए एक गोफंडमी भी स्थापित किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक इसने 20 हजार डॉलर से अधिक जुटा लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.